BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिलाओं ने शौचालय नहीं होने की शिकायत की, एक सप्ताह में सभी को शौचालय स्वीकृत कराकर उपायुक्त ने ख़ुद फावड़ा चलाकर शुरू किया काम

by bnnbharat.com
July 28, 2019
in Uncategorized
The women complained of lack of toilet, after sanctioning toilets to everyone in one week, the Deputy Commissioner started his own shovel

The women complained of lack of toilet, after sanctioning toilets to everyone in one week, the Deputy Commissioner started his own shovel

Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में विगत 01 जुलाई से आगामी 15 सितंबर के बीच जल संचयन एवं जलप्रबंधन को लेकर जलशक्ति अभियान पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है।

झारखंड राज्य में मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवाहन पर राज्य के सभी गाँव में इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री झारखंड सरकार द्वारा प्रत्येक रविवार को सभी पदाधिकारियों को गाँव में जाकर श्रमदान करने का निर्देश दिया गया है।

कोडरमा जिले में भी उपायुक्त घोलप रमेश गोरख एवं ज़िला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों के द्वारा कई सामाजिक संस्था, जनप्रतिनिधी, स्कूल आदी के साथ बैठक कर जलशक्ति अभियान में जनसहभागिता को बढ़ाने के लिए कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में डोमचांच प्रखंड के ऐतिहासिक शिवसागर तालाब का जीर्णोद्धार का कार्य ज़िला प्रशासन द्वारा जनसहभागिता से किया जा रहा है। इसकी मोनीटरिंग ख़ुद उपायुक्त घोलप रमेश गोरख कर रहे हैं। इसके तहत उन्होंने कई बार शिवसागर तालाब पहुंच कर श्रमदान भी किया है।

ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व उपायुक्त जब श्रमदान कर रहे थे, तब डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने उनसे मिलकर शौचालय नहीं होने की बात कही थी और अनुरोध किया था कि उन्हें ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत शौचालय हेतू सहायता की जाए। उपायुक्त द्वारा उन्हें आश्वस्त किया था की सभी छूटे हुए लाभुकों को शौचालय की स्वीकृति आवेदन प्राप्त कर तीन-चार दिन में सभी प्रक्रिया पूर्ण कराकर की जाएगी और मैं स्वयं अगले रविवार को आपके घर आकर शौचालय का कार्य शुरू करवाउँगा। इसी क्रम में रविवार को उपायुक्त ने उन लाभुकों के घर जाकर ख़ुद फावड़ा चलाकर शौचालय का कार्य शुरू करवाया।

उन्होंने लाभार्थी को कहा कि अब आप भी एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण कीजिए अगले रविवार को श्रमदान के लिए डोमचांच आने पर उसकी स्थिती की जानकारी लेंगे। लाभुकों ने शीघ्र स्वीकृति के लिए प्रशासन को धन्यवाद देकर उपायुक्त को यथाशीघ्र शौचालय पूर्ण करने की बात कही। इस मौक़े पर डीएफओ सूरज सिंह, उपविकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी, प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव, डोमचांच नप अध्यक्ष राजकुमार मेहता, नप उपाध्यक्ष पप्पू मेहता सहित जिला एवं प्रखंड के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विवादे-आज़म के समर्थन में मांझी, भाई-बहन व मां-बेटा के रिश्ते पर की विवादित टिपण्णी

Next Post

सर्जन डॉ डीपी भदानी तथा डॉ गणेश चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी में शामिल

Next Post

सर्जन डॉ डीपी भदानी तथा डॉ गणेश चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d