BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुनिया भोग रही है चीन की करनी का फल – बाइडन

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
जो बाइडन ने सैन्य परिवार कार्यक्रम पर नये सिरे से प्रकाश डाला
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश टोनी ब्लिंकन ने कोरोना महामारी के शुरुआती चरण में पारदर्शिता नहीं दिखाने पर चीन पर करारा हमला बोला है. पूर्व राष्ट्र पति डोनाल्ड ट्रंप की तर्ज पर अब बाइडन प्रशासन ने भी कोरोना वायरस की उत्पोत्ति पर चीन पर हमला बोल दिया है. उन्होंने कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर और अधिक गहन जांच की भी अपील की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और चीन द्वारा वायरस को लेकर की गई संयुक्त जांच सामने आने के बाद ब्लिंकन ने यह टिप्पणी की है.
चीन ने नहीं साझा की कोरोना की जानकारी
इस जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कैसे और कब वायरस इतनी तेजी से फैला. रिपोर्ट में पश्चिमी देशों द्वारा जताई गई चिंताओं का भी कोई जवाब नहीं दिया गया है. एनबीसी को दिए साक्षात्कार में ब्लिंकन ने कहा कि मुझे लगता है कि चीन जानता है कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए उसे जो करना चाहिए वह उसने नहीं किया. अंतरराष्ट्रीय विज्ञानियों को अपनी लैब तक पहुंच प्रदान करने के साथ ही उसे रियल टाइम जानकारी साझा करनी चाहिए. उन्होंवने कहा कि ऐसा नहीं करके वायरस बीजिंग के हाथ से निकल गया और उसका खामियाजा पूरी दुनिया झेल रही है. ‘
विश्व स्वास्थ्य संगठन में सुधार और मजबूत करना जरूरी
अमेरिका के शीर्ष राजनयिक ने कहा, ‘हम कोरोना से लड़ रहे हैं, लेकिन हमें भविष्य में ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली बनानी होगी कि अगर संक्रमण फिर से फैले तो उसे रोकने में हम सक्षम हों. इसके लिए जरूरी है कि हम पारदर्शिता बरतें, जानकारी साझा करें और अपनी प्रयोगशालाओं तक अंतरराष्ट्रीय विज्ञानियों को पहुंच प्रदान करें. इतना ही नहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन को मजबूत करने के साथ ही इसमें सुधार करना होगा और चीन को इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी. ‘ जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वाशिंगटन विश्व को यह गारंटी देना जा रहा है कि वह वायरस की उत्पत्ति को लेकर तह तक जाएगा. इस पर उन्होंने कहा कि हमें ऐसा करना होगा क्योंकि ऐसा किया जाना आवश्यक है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 1707 अंक लुढ़का, निफ्टी भी धड़ाम

Next Post

मिस्र में ट्रेन दुर्घटना के लिए रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही जिम्मेदार

Next Post
यूपी : कानपुर में ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

मिस्र में ट्रेन दुर्घटना के लिए रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही जिम्मेदार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d