BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तब तो हरे कपड़े पहनने वाला हर कोई बलात्कारी है: विश्‍व हिंदू परिषद

by bnnbharat.com
December 19, 2019
in Uncategorized
तब तो हरे कपड़े पहनने वाला हर कोई बलात्कारी है: विश्‍व हिंदू परिषद

तब तो हरे कपड़े पहनने वाला हर कोई बलात्कारी है: विश्‍व हिंदू परिषद

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र साहू ने कहा भगवा पर आरोप लगाना, किसी प्रकार का आघात करना हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी कार्रवाई है. भगवा कपड़ा पहना कोई व्‍यक्ति पर अगर बलात्कार का आरोप लगता है तो यह कहना कि भगवा बलात्कारी है, यह उचित नहीं है. ऐसे में हरा कपड़ा पहनकर कोई व्यक्ति बलात्कार करता तो सारे हरे कपड़े पहनने वाले को बलात्कारी कहना चाहिए.

हेमंत सोरेन स्वयं हरा दुपट्टा लेकर चलते हैं, ऐसे में वे अपनी परिभाषा के हिसाब से बलात्कारी सिद्ध होते हैं. साहू गुरुवार को किशोरगंज स्थित परिषद के प्रांत कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.
उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के भगवा रंग पर विवादित बयान देने का विरोध किया. उन्होंने कहा कि अभी सिस्टर लूसी ने अपनी आत्मकथा में सफेद पोशाक पहने पादरियों पर यौन दुराचार का आरोप लगाया है. उस पर केस भी चल रहा है. ऐसे में हेमंत बताएं कि क्या कुछ पादरियों के यौन दुराचार में संलिप्त होने से वे सभी पादरी को बलात्कारी कहेंगे.

साहू ने कहा कि झारखंड हिंदू संस्कृति का केंद्र रहा है. कभी भगवान भोलेनाथ को रावण लेकर जा रहा था, तो भोलेनाथ को झारखंड की धर्म धरा इतनी भा गई कि वे बैद्यनाथ धाम में विराजमान हो गए. भगवान राम भी भगवा वस्त्र पहनकर झारखंड में अपने 14 वर्ष के बनवास के दौरान रामरेखा धाम में लक्ष्मण और माता सीता के साथ विराजे थे.

झारखंड की संस्कृति भगवा संस्कृति है. 5000 वर्ष की निशानियां मौजूद हैं. ऐसे में झारखंड की संस्कृति पर हेमंत सोरेन प्रहार कर रहे हैं. उन्हें रोहिंग्या और बांग्लादेशी इतने प्रिय हो रहे हैं कि सिर्फ वोट के लालच में उनके लिए कुछ भी नहीं कहा. पाकुड़ सहित अनेक जिलों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिया बस रहे हैं. अपने ही देश ही हिंदू समाज कश्मीर से निर्वासित होकर दर-दर भटक रहा है. हेमंत उनेके बारे में कुछ नहीं कहेंगे.

साहू ने कहा कि भारत ने दुनिया की हर सभ्यता को शरण दिया. अगर हेमंत सोरेन कहते हैं कि जो विवाह नहीं करते हैं वह बलात्कारी हैं, तो मैं उनको याद दिलाना चाहता हूं कि राहुल गांधी ने भी विवाह नहीं किया है. ऐसे में उनके बारे में हेमंत सोरेन क्या कहेंगे. विश्व हिंदू परिषद हेमंत सोरेन को सीधी चेतावनी देता है कि भगवा का अपमान करना बंद करें. विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू ने कहा कि हेमंत सोरेन अपने बयान पर माफी मांगे नहीं तो विश्व हिंदू परिषद उन पर कार्रवाई करेगा. बजरंग दल उनको नहीं छोड़ेगा. कोर्ट में केस फाइल करेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नाबा‎लिग ने युवक को मारी गोली

Next Post

राष्ट्रीय दलों के स्टार प्रचारकों को क्षेत्रीय दलों के क्षत्रपों ने दी कड़ी टक्कर

Next Post
राष्ट्रीय दलों के स्टार प्रचारकों को क्षेत्रीय दलों के क्षत्रपों ने दी कड़ी टक्कर

राष्ट्रीय दलों के स्टार प्रचारकों को क्षेत्रीय दलों के क्षत्रपों ने दी कड़ी टक्कर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d