BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना वायरस का अब भी कोई मामला नहीं: उत्तर कोरिया ने WHO से कहा

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
देश में कोरोना वायरस का अब भी कोई मामला नहीं: उत्तर कोरिया ने WHO से कहा
Share on FacebookShare on Twitter

सियोल : उत्तर कोरिया ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को पेश की कई अपनी हालिया रिपोर्ट में दावा किया है कि देश अब भी कोरोना वायरस से मुक्त है.

उत्तर कोरिया ने करीब एक साल पहले संक्रमण की शुरुआत में देश को महामारी से मुक्त रखने के प्रयास को ”राष्ट्र के अस्तित्व का सवाल” करार दिया था.

उत्तर कोरिया ने अपनी सीमाएं बंद कर रखी हैं, पर्यटकों के आगमन पर रोक है और राजनयिकों को भी देश से बाहर किया जा चुका है.  संक्रमण के लक्षण वाले हजारों लोगों को पृथक-वास में रखा गया है, लेकिन इसके बाद भी उत्तर कोरिया का कहना है कि उसके देश में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया.

यह एक ऐसा दावा है, जिस पर भरोसा करना मुश्किल है क्योंकि उत्तर कोरिया की स्वास्थ्य प्रणाली अच्छी स्थिति में नहीं है और देश का कारोबार भी संक्रमण से प्रभावित चीन के साथ है और यह कारोबार उसकी अर्थव्यवस्था के लिए जीवन रेखा के समान है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के उत्तर कोरिया के प्रतिनिधि एडविल सल्वाडोर ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बुधवार को बताया कि उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने महामारी की शुरुआत से एक अप्रैल तक 23,121 लोगों की जांच की है, लेकिन इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया.  सल्वाडोर ने कहा कि उत्तर कोरिया ने 26 मार्च से एक अप्रैल के बीच 732 लोगों की जांच की.

डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया पृथक-वास में भेजे गए लोगों की संख्या अब एजेंसी के साथ साझा नहीं कर रहा है.

उत्तर कोरिया ने मंगलवार को कहा था कि वह कोरोना वायरस से अपने खिलाड़ियों की रक्षा करने के लिए तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सभी के वैक्सीनेशन और नाइट कर्फ्यू पर हो विचार: इलाहाबाद हाईकोर्ट

Next Post

सवालों के घेरे में झारखंड पुलिस, 10 साल के SSF का नहीं दिया हिसाब

Next Post
आवश्यक सामग्रियों की खरीद के लिए थाना कंटीजेंसी फंड के उपयोग की अनुमति मिलें: एसोसिएशन

सवालों के घेरे में झारखंड पुलिस, 10 साल के SSF का नहीं दिया हिसाब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d