रांची : आने वाले चार दिन झारखंड के कई जिलों में फिर बारिश होगी इसके संकेत मौसम विभाग ने 28 फरवरी को जारी बुलेटिन में दी है.
अगले दो से तीन दिनों में रात के तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है. कल एक दो स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है. रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 मार्च तक राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है.
1 मार्च को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.
2 मार्च को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह में बारिश होने की संभवना है.
3 और 4 मार्च को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में जोरदार रूप से बारिश हो सकती है.