BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केजरीवाल ने कहा, जरूरी सामानों की कमी नहीं होने देंगे

by bnnbharat.com
March 25, 2020
in समाचार
केजरीवाल ने कहा, जरूरी सामानों की कमी नहीं होने देंगे

केजरीवाल ने कहा, जरूरी सामानों की कमी नहीं होने देंगे

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां कहा कि कोराना वायरस के कारण राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है, लेकिन आवश्यक सामनों की कमी नहीं होने दी जाएगी.

Also Read This: 80 करोड़ लोगों को 2 रुपये किलो के दाम पर मिलेगी गेंहू, और 3 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चावल: केंद्र सरकार

कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर और जरूरी चीजों की किल्लत को देखते हुए बुधवार को फिर इस मसले पर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल के दफ्तर में एक बैठक हुई.

बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे. बैठक में दिल्ली में मूलभूत सुविधाओं और जरूरी चीजों की उपलब्धता बनाए रखने की समीक्षा की गई.

बैठक के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि “राजधानी में किसी भी तरह से जरूरी चीजों की कमी नहीं होने दी जाएगी.

मूलभूत जरूरतों को पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है. दूध, सब्जी, खाने की चीजें, दवाई जरूरी चीजें जरूरत पड़ने पर आपके घरों तक पहुंचाई जाएंगी.”

केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली सरकार, एलजी और दिल्ली पुलिस सभी ने मिलकर फैसला किया है कि हम एक यूनिट की तरह काम करेंगे.

Also Read This: MP में दूसरा मामला आया सामने, कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल पत्रकार कोरोना पॉजिटिव

पीएम मोदी के मंगलवार के भाषण के बाद खरीदारी करने दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, ऐसे में लॉकडाउन का क्या मतलब रह गया. ऐसा करने से कोरोना से लड़ाई कमजोर होगी.”

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि दिल्ली में जरूरी चीजों की कमी नहीं है, और किसी भी हाल में कमी नहीं होने दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन ने फैसला किया है कि दूध, दवाई, सब्जी बेचने वाले, मॉस्क और सैनिटाइजर बनाने वाले जैसे लोगों को तुरंत ई पास मुहैया कराए जाएं. ये पास आज देर शाम तक मुहैया करा दिए जाएंगे. दिल्ली सरकार सुनिश्चित करेगी कि जरूरी चीजों की दुकानें खुलें और उनमें पर्याप्त मात्रा में सामान हों.

केजरीवाल ने यह भी कहा है कि “प्रधानमंत्री मोदी ने जो संपूर्ण लॉक डाउन का मंगलवार को फैसला किया है, व बेहद जरूरी है. सब की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. लोग घरों में ही रहें.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

80 करोड़ लोगों को 2 रुपये किलो के दाम पर मिलेगी गेंहू, और 3 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चावल: केंद्र सरकार

Next Post

औद्योगिक इकाइयों को मिला 30 अप्रैल तक का अवधि विस्तार

Next Post
औद्योगिक इकाइयों को मिला 30 अप्रैल तक का अवधि विस्तार

औद्योगिक इकाइयों को मिला 30 अप्रैल तक का अवधि विस्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d