BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कानून रद्द हुए बगैर नहीं होगी सरकार से बात: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
February 13, 2021
in समाचार
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज, कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान खुद ही बचा लीजिए
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह देश की चालीस फीसदी जनता के व्यापार (कृषि) को अपने दो मित्रों के हवाले करना चाहते हैं.

राहुल गांधी राजस्थान के अपने दौरे के दूसरे दिन अजमेर के पास रूपनगढ़ में किसानों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुस्तान का सबसे बड़ा व्यापार कृषि का है.

40 लाख करोड़ रुपये का व्यापार है. दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार है और यह किसी एक व्यक्ति का व्यापार नहीं है. कृषि का व्यापार हिंदुस्तान के 40 फीसदी लोगों का व्यापार है. इसमें किसान, छोटे व्यापारी, मजदूर सब भागीदार हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि यह पूरा का पूरा व्यापार उनके दो मित्रों के हवाले हो जाए. इन कृषि कानूनों का यही लक्ष्य है. मोदी जी चाहते हैं कि जो आपका है जो 40 फीसदी हिंदुस्तान का है वह सिर्फ दो लोगों के हाथ में चला जाएगा. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लेकिन किसान कह रहा है कि हम मर जाएंगे लेकिन हम ये नहीं होने देंगे, कभी नहीं होने देंगे.

ट्रालियों को जोड़कर बनाए गए मंच से किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मत सोचिए कि सिर्फ किसान बोल रहा है. किसान के पीछे मजदूर है, मजदूर के साथ छोटा व्यापारी खड़ा है. अगर ये कानून लागू हो गए तो इसका नकसाान सिर्फ किसानों को नहीं होगा. सबके सब बेरोजगार हो जाएंगे.

राहुल गांधी ने कहा कि अब मैं कह रहा हूं कि इन तीन कानूनों से हिंदुस्तान के सबसे बड़े व्यापार को हिंदुस्तान की 40 फीसदी जनता से छीनने का काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के तमात बड़े नेता इस अवसर पर मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मांडर विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न, की गई आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की मांग

Next Post

18 फरवरी को ‘रेल रोको आंदोलन’ की घोषणा

Next Post
18 फरवरी को ‘रेल रोको आंदोलन’ की घोषणा

18 फरवरी को 'रेल रोको आंदोलन' की घोषणा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d