BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

व्‍यवस्थित तरीके से होगा सत्‍ता हस्‍तांतरण, मगर बाइडेन को नहीं ट्रंप को: पोंपेयो

by bnnbharat.com
November 11, 2020
in Uncategorized
व्‍यवस्थित तरीके से होगा सत्‍ता हस्‍तांतरण, मगर बाइडेन को नहीं ट्रंप को: पोंपेयो
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने मंगलवार को कहा है कि चुनाव के बाद दुनिया एक व्‍यवस्थित सत्‍ता हस्‍तांतरण को देखेगी. लेकिन इसके साथ ही उन्‍होंने डेमोक्रेट जो बाइडेन की जीत को मानने से इनकार कर दिया. पोंपेयो ने कहा कि सत्‍ता पर राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ही काबिज रहने वाले हैं.

आपको बता दें कि ट्रंप ने अभी तक अपनी हार नहीं स्वीकारी है और उनके कैंपेन की तरफ से पेंसिलवेनिया को लेकर केस दर्ज करा दिया गया है. ट्रंप की तरफ से मंगलवार को अगले हफ्ते चुनावी नतीजे आने की बात कही गई है.

पोंपेयो ने मंगलवार को टाइम्‍स टेस्‍टी न्‍यूज कॉन्‍फ्रेंस में नई सरकार को लेकर कई टिप्‍पणियां की. पोंपेयो ने कहा, ‘दूसरे ट्रंप प्रशासन के लिए एक व्‍यवस्थित हस्‍तांतरण होगा.’ पोंपेयो ने यह बात उस समय कही जब उनसे पूछा गया था कि बाइडेन की टीम के साथ उनका कोई कॉन्‍टेक्ट हुआ है.

पोंपेयो ने कहा, ‘दुनिया को इस बात पर पूरा भरोसा होना चाहिए कि हस्‍तांतरण जरूरी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विदेश विभाग आज भी काम कर रही है. जो राष्‍ट्रपति ऑफिस में हैं उन्‍हें सफलतापूर्वक सत्‍ता हस्‍तांतरित की जाएगी.’

अमेरिकी संविधान के मुताबिक, राष्‍ट्रपति 20 जनवरी को शपथ लेकर अपना कार्यकाल आरंभ करते हैं. दुनियाभर के नेता जिसमें अमेरिकी के मित्र देश भी शामिल हैं, उन सभी की तरफ से जो बाइडेन को जीत की बधाई दी जा चुकी है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अर्णब गोस्वामी की जमानत पर होगी आज सुनवाई

Next Post

Google Pay के खिलाफ जांच के आदेश

Next Post
Google Pay के खिलाफ जांच के आदेश

Google Pay के खिलाफ जांच के आदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d