BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इन शहरों कहीं लॉकडाउन तो कहीं नाइट कर्फ्यू, देखें पूरी लिस्ट…

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
1 दिसंबर से पंजाब में लगेगा ‘नाइट कर्फ्यू’
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना महामारी का दूसरा चरण जारी है. ऐसे में देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.15 लाख से अधिक नए मामलों की पुष्टि की गई है. ऐसे में एहतियात के तौर पर देश के कई शहरों व जिलों में नाइट कर्फ्यू तथा लॉकडाउन लागू कर दिया गया है.

इस दौरान ज्यादातर राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया है या फिर वे सख्त नियमों के साथ खुले हैं. कोरोना के ज्यादातर मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात व मध्य प्रदेश से सामने आ रहे हैं. ऐसे में आपको यह जानना चाहिए कि किन राज्यों में कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन का सहारा लिया गया है.

राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है. यह नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक 31 अप्रैल तक जारी रहेगा. हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को राहत दी गई है. लेकिन जो लोग इस दौरान कामकाजी हैं, उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से e-Pass जारी किया जाएगा. हालांकि इस दौरान शादियों, सार्वजनिक समारोहों इत्यादि के बाबत दिशानिर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं.

महाराष्ट्र (Night Curfew in Maharashtra)

महाराष्ट्र में कोरोना से हालत फिर खराब होने लगी है. यहां प्रतिदिन 50 हजार से अधिक कोरोना के नाए मामलों की पुष्टि की जा रही है. अकेले 50 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. ऐसे में उद्धव सरकार द्वारा वीकेंड लॉकडाउन (Lockdown in Maharashtra) और नाइट कर्फ्यू (Night Curfew in Maharashtra) की घोषणा की गई है. हालांकि राज्य सरकार पूर्ण लॉकडाउन के समर्थन में नहीं दिख रही है.

मध्य प्रदेश (Night Curfew in Madhya pradesh)

मध्य प्रदेश में तीन स्थानों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रेह हैं. इस कारण इन तीनों जिलों में हर रविवार के दिन लॉकडाउन की घोषणा (Lockdown in MP) की गई है. शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान लोगों से फेस मास्क पहनने व नियमों के पालन करने की अपील की है. बता दें कि हर जिले में सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे सायरन बजाया जाएगा और लोगों से 2 मिनट तक इंतजार करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए संकल्प अभियान के मद्देनजर संकल्प लिया जाएगा.

पंजाब (Night Curfew in Punjab)

पंजाब में भी कोरोना से हालत बेहद गंभीर है. राज्य में प्रतिदिन 2500 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य की स्थिति पर चिंता जताई जा रही है. राज्य के 11 जिलों में 10 अप्रैल तक पहले ही नाइट कर्फ्यू ललगाया जा चुका है.

गुजरात (Night Curfew in Gujrat)

गुजरात सरकार ने 20 शहरों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है. इस दौरान शादी व सार्वजनिक कार्यक्रमों लोगों की संख्या को सीमित कर दिया गया है. हालांकि शादी में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति है. राज्य में अन्य भव्य आयोजनों व कार्यक्रमों पर 30 अप्रैल रोक लगाई गई है. राज्य के शहरों में रात 8 बजे से सुबह के 6 बजे तक राज्य के 20 शहरों में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.

छ्त्तीसगढ़ (Night Curfew in Chhattishgarh)

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की नींद हराम कर दी है. बता दें कि सोमवार के दिन 7000 से अधिक कोरोना के मामले राज्य में दर्ज किए गए हैं. राज्य जिलों दुर्ग, राजनांदगांव में लॉकडाउन तथा रायपुर में नाइट कर्फ्यू घोषित किया गया है.

हिमाचल प्रदेश (Night Curfew in Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के नए मामलों के कारण 8 अप्रैल को राज्य सरकार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग बैठक है. संभावना है कि इस बैठक के बाद नाइट कर्फ्यू पर फैसला लिया जाएगा. इस बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद ही नाइट कर्फ्यू पर विचार किया जाएगा.

राजस्थान (Night Curfew in Rajasthan)

राजस्थान में भी कोरोना के नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. जोधपुर में आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में जोधपुर (Night Curfew in Jodhpur) में 6 से 19 अप्रैल के बीच नाट कर्फ्यू लगा दिया गया है. यह कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह के 6 बजे तक जारी रहने वाली है.

ओडिशा (Night Curfew in Odisha)

राज्य सरकार ने 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3 लाख से अधिक हो चुकी है. ऐसे में राज्य के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया गया है. यह नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक जारी रहेगा.

चंडीगढ़ (Night Curfew in Chandigarh)

चंडीगढ़ में रात 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. साथ ही प्रशासन ने सख्ती से कोरोना के नियमों के पालन का आदेश दिया है.

उत्तर प्रदेश (Night Curfew in Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के नए बढ़ते मामले राज्य सरकार के लिए चिंता का कारण बनी हुई है. ऐसे में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार से नाइट कर्फ्यू लगाने की संभावना को तलाशने को कहा है. बता दें कि आज शाम तक राज्य सरकार द्वारा इसपर फैसला लिया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बदलेगा का मौसम का मिजाज : राजधानी रांची में बादल छाने की संभावना

Next Post

पंचायत चुनाव: BJP ने जारी की 13 जिलों के उम्मीदवारों की लिस्ट

Next Post
स्व रघुनाथ राम की पत्नी को भाजपा ने उपलब्ध कराया आर्थिक सहायता

पंचायत चुनाव: BJP ने जारी की 13 जिलों के उम्मीदवारों की लिस्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d