BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यह तो झांकी है पूरा खेल अभी बाकी है: संजय यादव

by bnnbharat.com
January 13, 2020
in समाचार
यह तो झांकी है पूरा खेल अभी बाकी है: संजय यादव
Share on FacebookShare on Twitter

जावेद अख्तर,

गोड्डा: महागामा में संविधान बचाओ, भारत बचाओ के बैनर तले शनिवार को सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ विशाल जनसभा का आयोजन लाल मैदान में किया गया. इसके पूर्व महागामा केंचुआ चौक से एक विशाल जुलूस निकाली गई जो महागामा मुख्य मार्ग होते हुए लाल मैदान पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गई. जुलूस में विभिन्न जाति धर्म के करीब 50 हजार लोग शामिल हुए. कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस काले कानून का विरोध अंतिम दम तक करना है.

मोदी और अमित शाह से देश का कानून नहीं चलता है. मजहब के नाम पर देश को बांटने नहीं देंगे. झारखंड में महागठबंधन की सरकार है यहां यह कानून लागू नहीं होने देंगे. यह समस्या सिर्फ मुस्लिम का नहीं है यह समस्या पूरे देशवासियों का है. सरकार कहती हैं कि इस कानून से डरने की कोई बात नहीं है तो डर को भगाने की जिम्मेवारी भी तो हुकूमत की है. पहले डर को भगाए फिर कानून लाए. पूर्व सांसद ने कहा कि देश के 160 रेलवे प्लेटफार्म पर सोने वाले करीब दो करोड़ लोग फुटपाथ पर अपना जीवन यापन करते हैं. यह कहां जाएंगे यह भी तो देश के ही लोग है. मोदी जी गरीब और बेरोजगारों की समस्या का निराकरण नहीं कर देश में नए नए कानून लाकर देशवासियों को उलझा रहे हैं.

यह कानून किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए अंतिम दम तक लड़ा जाएगा. राजद के पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि हम लोग हिंदुस्तानी है और जो पाखंडी लोग है उसे देश छोड़कर जाना पड़ेगा. यह तो झांकी है पूरा खेल अभी बाकी है. हिंदू मुस्लिम एकता के लिए लालू ने जो काम किया उसे कभी भूला नहीं जा सकता है मैं उसी का चेला हूं.

संजय यादव आपका बेटा बनकर आपके कदम से कदम मिलाकर आगे चलेगा और जब आपको जरूरत महसूस हो वह आपके साथ खड़ा रहेगा. यूपीए गठबंधन आपके मांगों के समर्थन में खड़ा है और जब तक यह काला कानून वापस नहीं ले लिया तब तक विरोध प्रदर्शन चलते रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में एयरपोर्ट अथॉरिटी की बैठक संपन्न

Next Post

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को बिना किसी भेद भाव के सख्ती और संवेदनशीलता के साथ बहाल करने का मुख्य सचिव को दिया निर्देश

Next Post
मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को बिना किसी भेद भाव के सख्ती और संवेदनशीलता के साथ बहाल करने का मुख्य सचिव को दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को बिना किसी भेद भाव के सख्ती और संवेदनशीलता के साथ बहाल करने का मुख्य सचिव को दिया निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d