BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी

by bnnbharat.com
July 21, 2020
in Uncategorized
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ई-मेल के जरिये फिर से जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस बार के ई-मेल सर्वर का लोकेशन बदला हुआ है. जांच में इसके नीदरलैंड होने की बात सामने आई है. इस मामले में रांची के साइबर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक नीदरलैंड से आये ई-मेल के साथ एक जमीन संबंधी ब्यौरा भी अटैच किया गया है. बतातें चलें कि मुख्यमंत्री को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है. इस धमकी के बाद उनकी सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई है.

बतातें चले कि मुख्यमंत्री को इससे पहले आठ जुलाई को भी दो ई-मेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गयी थी. सीएम को आया मेल डिस्पोजेबल है. उसे सिर्फ भेजनेवाला और सीएम ही देख सकते हैं. धमकी देनेवाले शख्स ने मेल में लिखा था कि‍ सीएम ! आप बिल्कुल गलत कर रहे हैं. इसके लिए आपको ‘कैपिटल पनिशमेंट’ यानी सजा-ए-मौत दी जायेगी.

मेल में कुछ धार्मिक नारे भी लिखे जाने की बात सामने आई थी. जांच के क्रम में यह बात सामने आयी है कि ई-मेल भेजने में जर्मनी और स्विट्जरलैंड के सर्वर एड्रेस का उपयोग किया गया था. इस मामले में रांची साइबर थाना में 13 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसकी जांच साइबर थाना और सीआइडी अपने-अपने स्तर से कर रही है. सर्वर विदेश का होने के कारण अब तक धमकी देनेवाले तक जांच एजेंसी नहीं पहुंच पायी है. वहां से डि‍टेल मिलने पर ही धमकी देनेवाले तक पुलिस पहुंचने में कामयाब हो सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिलांयस जियो ने 5G प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए की स्पेक्ट्रम की मांग

Next Post

ब्रिटेन, अमेरिका की इशारे पर नाचना बंद करो: चीन

Next Post
ब्रिटेन, अमेरिका की इशारे पर नाचना बंद करो: चीन

ब्रिटेन, अमेरिका की इशारे पर नाचना बंद करो: चीन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d