BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संपत्ति विवाद में साढ़े तीन साल के बच्चे की हत्या:चचेरे चाचा ने गला घोंटकर मार डाला फिर शव को पत्तों से छिपाया

by bnnbharat.com
March 10, 2021
in समाचार
संपत्ति विवाद में साढ़े तीन साल के बच्चे की हत्या:चचेरे चाचा ने गला घोंटकर मार डाला फिर शव को पत्तों से छिपाया
Share on FacebookShare on Twitter

पलामूः सदर थानाक्षेत्र के रजवाडीह गांव में जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया. साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे की उसके ही चेचेर चाचा ने हत्या कर दी. . आरोपी ने बच्चे को दिन भर अपने साथ घुमाया और शाम को अपने बनियान से गला घोंट उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को पत्तों से छुपा दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने संपत्ति विवाद में बच्चे की हत्या की है. बुधवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पोस्टमाॅर्टम के बाद बच्चे का शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया. पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया.

मृतक बच्चे की पहचान संतोष चंद्रवंशी के छोटे बेटे संकेत कुमार के रूप में की गई. आरोपी दीपक चंद्रवंशी भी उसी गांव का रहने वाला है. चार दिन पूर्व घर का बंटवारा हुआ था. उस वक्त दीपक ने किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं जताई थी.

मंगलवार की दोपहर 11 बजे के करीब दीपक भतीजा संकेत को अपने साथ ले गया. उसे समोसा खिलाया, हैंडपंप पर पानी भी पिलाया. फिर उसकी हत्या अपने बनियान से गला घोंटकर कर दी. जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया. इस बीच परिजनों को पता चला कि बच्चे को दीपक के साथ देखा गया था. जब दीपक से बच्चे के बारे में पूछा गया तो उसने सही जानकारी नहीं दी.

ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. जब काफी देर तक पुलिस भी बच्चे को नहीं ढूंढ़ पाई तब ग्रामीण आक्रोशित हो गए. रजवाडीह में मेदिनीनगर-पांकी मेन रोड को रात सात बजे जाम कर दिया गया. इसके बाद पुलिस ने दीपक से कड़ाई से पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ.

दीपक ने बच्चे की हत्या की बात कबूली. बच्चे का शव घर से चंद कदम की दूरी पर स्थित रजवाडीह प्राथमिक विद्यालय के पीछे झाड़ी में मिला. दीपक ने बच्चे के शव को पत्तों से ढंक दिया था. इधर, बच्चे की हत्या से पूरे गांव में आक्रोश है. किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. इसलिए रात भर पुलिस बल गांव में कैंप किए हुई थी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मनसुख हिरने की मौत का मामला : एनआईए ने जुटाए अहम सबूत, सचिन वाझे को क्राइम ब्रांच से हटाया

Next Post

बिना शराब पिए बिहार के कुछ नेताओं को नहीं आती नींद, राजद विझायकों ने सदन में कहा

Next Post
बिना शराब पिए बिहार के कुछ नेताओं को नहीं आती नींद, राजद विझायकों ने सदन में कहा

बिना शराब पिए बिहार के कुछ नेताओं को नहीं आती नींद, राजद विझायकों ने सदन में कहा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d