BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीन दिनों में तीन बैंक लुटने की घटनाएं, CCTV कैमरे खंगाल रही है पुलिस

by bnnbharat.com
February 19, 2020
in समाचार
तीन दिनों में तीन बैंक लुटने की घटनाएं, CCTV कैमरे खंगाल रही है पुलिस
Share on FacebookShare on Twitter

पटना:  मंगलवार को मुजफ्फरपुर के एक निजी बैंक से चार अज्ञात लोगों ने 8 लाख रुपये लूट लिए. बिहार में तीन दिनों में तीन बैंक लुटने की घटनाएं सामने आई है. तीनों घटनाओं में बदमाशों ने लगभग 28 लाख रुपये लूट लिए हैं.  आरोपियों को पकड़ने के पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.

आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में लग गई है. वीडियो में चारों लोग पैसा लूटते हुए और फिर बैंक के बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. लूट के समय बैंक में करीब 25-30 ग्राहक व 14 बैंककर्मी मौजूद थे. उधर, बैंक के मैनेजर व गार्ड से देर रात तक थाने में पूछताछ होती रही.

14 लाख बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से लूटे

इससे पहले सोमवार को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर मेन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दोपहर लगभग तीन बजे बाइक सवार अपराधियों ने लगभग 14 लाख रुपये लूट लिए थे. शाखा प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बैंक से 14 लाख रुपये लुटने की बात बताई थी.

घटना के समय समय बैंक की शाखा में 50 से 60 ग्राहक थे. ग्राहकों से लगभग 80 हजार रुपये लूट लिए गए. बैंक के अंदर घुसने से पहले लुटेरों ने अपना चेहरा खुला रखा था. बैंक के अंदर पहुंचकर लूट की घटना को अंजाम देने के समय आरोपियों में से किसी ने रुमाल तो किसी ने जैकेट की टोपी से अपने चेहरे को ढक लिया। लुटेरे पांच मिनट में ही घटना को अंजाम देकर भाग गए.

कुरियर कंपनी से 5.5 लाख की लूट

रविवार को सदर थाने के भिखनपुरा में बदमाशों ने कुरियर कंपनी से 5.5 लाख रुपये लूट लिए थे. आधा दर्जन डकैतों ने पिस्टल के बल पर रविवार की शाम लूट-पाट की. अपराधियों के पहुंचते ही ब्रांच मैनेजर कैश चेस्ट की चाबी लेकर निकल गए. कर्मचारियों को गन पॉइंट पर बंधक बनाने के बाद भी चाबी नहीं मिली तो डकैत कैश चेस्ट उठाकर ले गए. चेस्ट में करीब साढ़े पांच लाख रुपये थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मां ने डांटा तो युवती ने आग लगाकर कर ली आत्महत्या

Next Post

BSK काॅलेज बरहरवा में अंबेडकर जयन्ती 2020 के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Next Post
BSK काॅलेज बरहरवा में अंबेडकर जयन्ती 2020 के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

BSK काॅलेज बरहरवा में अंबेडकर जयन्ती 2020 के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d