रांची: लालपुर थाना क्षेत्र स्थित करमटोली के पास 17 वर्षीय पल्लवी ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली. मां ने काम को लेकर पल्लवी को डांट फटकार लगाया था.
घटना बीते रात की है. लालपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

