BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपडेट : सीएम कीं तीन बड़ी घोषणा , बेरोजगारों को सालाना 5000 का भत्ता , निजी क्षेत्र में 75प्रतिशत स्थानीय को आरक्षण

by bnnbharat.com
March 15, 2021
in समाचार
अपडेट : सीएम कीं तीन बड़ी घोषणा , बेरोजगारों को सालाना 5000 का भत्ता , निजी क्षेत्र में 75प्रतिशत स्थानीय को आरक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

सड़क हादसे में मौत पर आश्रित को  एक लाख का मुआवजा

 रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को तीन बड़ी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 मार्च को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में नीतिगत मुद्दों पर भी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया, लेकिन बजट सत्र चालू रहने के कारण राज्य सरकार ने लोकतांत्रिक मर्यादा और संसदीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए नीतिगत निर्णय पर सभा के बाहर कोई भी आधिकारिक या सार्वजनिक घोषणा नहीं की. ऐसा करना सदन का अवमानना होता है, इसलिए राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिये गये नीतिगत निर्णय से वे आज सदन को अवगत कराना चाहते हैं.

हेमंत सोरेन ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल की 12 मार्च को हुई बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर निर्णय लिये गये थे, जिसमें गृह विभाग के एक प्रस्ताव के तहत सड़क हादसे में मृतक के आश्रित को राज्य सरकार ने स्थानीय विशिष्ट आपदा घोषित करते हुए प्रभावित परिवार के आश्रित या हकदार को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रम नियोजन विभाग के एक प्रस्ताव के तहत कौशल एवं तकनीकी प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए वर्ष 2020-21 से मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के किर्यान्वयन को मंजूरी दी गयी है. इसके तहत शिक्षित बेरोजगारों को सालाना 5000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता मिलेगा. इसके तहत परित्यक्ता, विधवा और अन्य के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की बात भी मुख्यमंत्री ने कही.

राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिये गये तीसरे निर्णय के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रम विभाग के एक प्रस्ताव के तहत राज्य में स्थापित निजी कारखानों और उद्योगों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देना अनिवार्य कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आएंगे, जाएंगे, सरकार बनेगी , गिरेगी, लेकिन संस्थाएं बनी रहनी चाहिए. इसीलिए संसदीय परंपरा का आदर करते हुए चलते सत्र के दौरान नीतिगत मुद्दों पर सभा के बाहर सरकार का बयान नहीं आया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंचायत चुनाव से पहले ही ग्रामीणों ने एक बिटिया को निर्विरोध चुना अपना ग्राम प्रधान

Next Post

अमेरिका ने 5 चीनी कंपनियों को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

Next Post
अमेरिका ने 5 चीनी कंपनियों को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

अमेरिका ने 5 चीनी कंपनियों को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d