कोडरमा. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधीमाटी (युवराज होटल के पास) शुक्रवार की सुबह हवा हवाई नामक यात्री बस और टेलर की सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बस चालक सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये.

वहीं नवादा निवासी बस चालक राकेश कुमार (45 वर्ष) की हालत गंभीर बतायी जा रही है. वहीं अन्य घायलों में मनोहर सिंह (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय मुंद्रिका सिंह (बख्तियारपुर, पटना) एवं छोटू यादव (45 वर्ष), पिता जनिंदर यादव (नईलीबीघा, बिहार) शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त हवा हवाई नामक बस तिलैया से पटना जा रही थी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को उपचार हेतु सदर अस्पताल भेजवाया. पुलिस ने दोनों वाहन को जप्त कर लिया है.

