हजारीबाग: चोरी के विभिन्न मामलों में 3 लोगों को मुफस्सिल पुलिस ने पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पहली घटना केसुरा की है जहां से स्कूटी एवं बैटरी की चोरी की गई थी. इस मामले में पुलिस मो. अखिल एवं मोहम्मद शब्बीर अहमद को जेल भेजा गया है.
पुलिस ने दोनों के ऊपर कांड संख्या 274/19 तारीख किया गया था. वहीं दूसरी घटना में चोर द्वारा बाइक से बकरी की चोरी की गई थी. इस मामले में पुलिस ने पेलावल निवासी शादाब को कांड संख्या 229/19 दर्ज कर जेल भेजा गया है. बताया गया कि सीसीटीवी से ट्रेस कर चोर की गिरफ्तारी की गई है.

