BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश के इन हिस्सों में होगी गरज के साथ बारिश

by bnnbharat.com
March 8, 2021
in समाचार
Weather Updates : अभी सर्दी से राहत नही, इन राज्यों में होगी बारिश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- देश की राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में खासा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के चलते आया है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में ठंडी तेज हवाएं चल रही हैं. वहीं, आज आसमान में बादल भी छाए हुए हैं. दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस माह का सर्वाधिक तापमान था.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में राजस्थान के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

बिहार के इन हिस्सों में होगी गरज के साथ बारिश

पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है. बिहार के कुछ जिलों में आंधी-तूफान एवं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. दक्षिणी और मध्य बिहार में अभी से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं. पूरे बिहार में दिन का तापमान करीब दो से तीन डिग्री अधिक है. आइएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जुमई में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की अधिक संभावना बनी हुई है.

उत्तर-पूर्वी राज्यों में है बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर में भी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने का अनुमान है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM ममता को एक और झटका, टिकट मिलने के बाद सरला मुर्मू ने छोड़ी पार्टी, BJP में होंगी शामिल

Next Post

कोतवाली थाना क्षेत्र में पिटाई से युवक की मौत मामले में एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने कोतवाली थाना के दरोगा समेत तीन को सस्पेंड किया है

Next Post
कोतवाली थाना क्षेत्र में पिटाई से युवक की मौत मामले में एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने कोतवाली थाना के दरोगा  समेत तीन को सस्पेंड किया है

कोतवाली थाना क्षेत्र में पिटाई से युवक की मौत मामले में एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने कोतवाली थाना के दरोगा समेत तीन को सस्पेंड किया है

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d