BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4478 अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in Uncategorized
4478 अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

4478 अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 सीटों पर होनेवाले मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी मतदान केंद्रों में जवान तैनात किए जाएंगे और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस चरण में जिन विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, उसमें से कई नक्सल प्रभावित हैं. इस वजह से अति संवेदनशील और संवेदनशील मतमदान केंद्रों की सुरक्षा के आर्म्ड पुलिस को तैनात किया गया है. पुलिस को मूवमेंट को लेकर आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और संवेदनशील श्रेणी में रख सुरक्षा के इंतजाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों को नक्सल और गैर नक्सल आधार पर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में रखा गया है. उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में 949 अति संवेदनशील और 762 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. वहीं गैर नक्सल संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 2005 और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 762 है. इसके अलावा सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 1588 चिन्हित की गई है. संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में आर्म्ड फोर्सेज के जवान तैनात किए गए हैं.

सभी मतदानकर्मी सुरक्षित पहुंच चुके हैं कलस्टरों में

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 1455 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को मतदान दिवस के दो दिन पूर्व रवाना किया गया, जबकि अन्य को एक दिन पहले भेजा गया. उन्होंने बताया कि सभी मतदानकर्मी अपने-अपने कलस्टर सेंटर पर सुरक्षित पहुंच चुके हैं. उन्होंने यह भी बताया नक्सल प्रभावित और दुरुह इलाकों में अवस्थित 155 मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए मतदानकर्मियों को हेलीकॉफ्टर से भेजा गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पांचवे चरण में कुल 237 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Next Post

रघुवर शासन से मुक्ति के लिए जनता छटपटा रही : हेमंत सोरेन

Next Post
रघुवर शासन से मुक्ति के लिए जनता छटपटा रही : हेमंत सोरेन

रघुवर शासन से मुक्ति के लिए जनता छटपटा रही : हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d