BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

TikTok की लगातार गिरती जा रही है रेटिंग, पहुंची 2 स्टार से भी नीचे

by bnnbharat.com
May 23, 2020
in समाचार
TikTok की लगातार गिरती जा रही है रेटिंग, पहुंची 2 स्टार से भी नीचे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चायनीज एप्प टिकटॉक (tiktok) पर छोटी-छोटी वीडियो बनाने और उन्हें आकर्षक फीचर्स से सजा कर परोसने का चस्का लोगों को काफी तेजी से पसंद आया था. लोगों ने हाथों हाथ इस एप्प को काफी पॉप्यूलर भी कर डाला.

मगर एकाएक टिक टॉक की रेटिंग लगातार नीचे गिरती जा रही है. यहां तक कि 4.7 औसत रेटिंग अब गिरकर दो स्टार से भी काफी नीचे जा चुकी है. इसके पीछे फैसल सिद्दीकी के एसिड अटैक वीडियो और कैरी मिनाटी के बीच विवाद को वजह माना जा रहा है.

वहीं कई लोग चीन के हर सामान का बहिष्कार करने के फेर में भी इस चायनीज एप्प की रेटिंग खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

टिक टॉक को लगातार खराब रेटिंग देने का सिलसिला लगातार जारी है और लोग इसे 1.4 स्टार तक ले आए हैं. मगर इस मुहिम से टिक टॉक को क्या नुकसान होने वाला है या दूसरे शब्दों में लोगों का क्या भला होने वाला है.

दरअसल पहले कोरोना वायरस के फैलाने के पीछे चीन की गलीज सियासत सामने आने के बाद से चायनीज सामान का बहिष्कार करने के मैसेज तेजी से वायरल होने लगे थे.

चीन के ही बने मोबाइल में चीन के ही इस एप्प को अन इन्स्टॉल करके भी भला इस एप्प की व्यूयर शिप पर भला क्या फर्क पड़ने वाला था. या कहें की चीन की ऐसी-तैसी करने में गुस्साई जनता के कलेजे को ठंडक भला कैसे पहुंचती. मगर तभी लोगों को इस एप्प की रेटिंग गिराने का फार्मूला हाथ लगा और नतीजा आपके सामने है. पौने पांच की औसत स्टार रेटिंग वाला ये एप्प अब 1.4 स्टार तक लुढ़क चुका है. जाहिर है, इससे एप्प की मार्किट वैल्यू पर खासा फर्क पड़ा है.

जानकारों की मानें तो अगर किसी मोबाइल एप्प की रेटिंग गिर जाती है तो प्ले स्टोर पर उनकी ब्रांड वैल्यू पर काफी फर्क पड़ता है. नए यूजर्स हर एप्प को डाउनलोड करने से पहले इसकी खराब रेटिंग और कमेंट्स पढ़ कर इसे डाउनलोड करने का इरादा ही बदल सकते हैं.

अगर किसी एप्प की रेटिंग चार से कम होती है तो गूगल इसे अपने प्ले स्टोर के होम पेज या फीचर एप्प पर नहीं दिखाएगा. इससे भी इस एप्प की डाउनलोडिंग संभावनाओं पर असर पड़ता है. ज्यादा रेटिंग गिरने पर इसे फीचर एप्प से तब तक बाहर रखा जाएगा जब तक इसकी रेटिंग दोबारा सुधार ना जाए. सॉफ्टवेयर बाजार में रेटिंग का सीधा ताल्लुक इस एप्प की कमाई से जुड़ा होता है. इससे एप्प की छवि खराब हो जाती है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर 12 दमकल गाड़ियां

Next Post

महिला को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश, 5 गिरफ्तार

Next Post
महिला को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश, 5 गिरफ्तार

महिला को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश, 5 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d