BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमाने ने देखा मजदूरों की मौत, मोदी सरकार को खबर ही नहीं: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
September 15, 2020
in समाचार
BJP का एक नेता दिखा दो, जो पाकिस्तान में जाकर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ का लगा सके नारा: राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस नेता ने इस बार प्रवासी मजदूरों की मौत को लेकर हमला बोला है.

कांग्रेस नेता ने शायराना अंदाज में मोदी सरकार को घेरा और ट्वीट कर कहा, ‘मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूर मरे और कितनी नौकरियां गईं.’ कांग्रेस नेता ने लिखा, ‘तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई? हां मगर दुख है सरकार पे असर ना हुआ, उनका मरना देखा जमाने ने, एक मोदी सरकार है जिसे खबर ना हुई.’

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते सदन में इस बार लिखकर सवाल जवाब किए जा रहे हैं. विपक्ष के कई सांसदों ने लोकसभा में सरकार से पूछा कि लॉकडाउन के चलते देश में कितने प्रवासी मजदूरों की जान गई.

राहुल गांधी इससे पहले भी मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. वो कहते हैं कि देश इस समय मोदी निर्मित आपदा का सामना कर रहा है. 2016 के बाद से इस सरकार ने गलतियां की और उसका खामियाजा देश का हर वर्ग भुगत रहा है.

किसानों के पास खाने की दिक्कत है तो व्यापारियों के पास व्यापर के लिए पैसे नहीं है. युवा, नौकरियों के लिए हताश है और यह सरकार सिर्फ और सिर्फ झुनझुना पकड़ा रही है. यही नहीं इस सरकार से जब कोई राजनीतिक दल सुझाव देता है तो वो सब नागवार लगता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुमला: अवैध संबंध में चार लोगों की हत्या से सनसनी

Next Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 213 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त दर्ज

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 213 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d