रवि सिंह,
गोरखपुर: एसएसपी जोगिंदर कुमार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ व क्षेत्राधिकारी कोतवाली बी पी सिंह व एएसपी शशांक सिंह के निर्देश में तिवारीपुर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने थाने के टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज व उसके साथी को डोमिनगढ़ पुल के पास से घेराबंदी करके गिरफ्तार किया है इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल, 8 एंड्राइड मोबाइल, 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है, घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी कोतवाली बी पी सिंह व एएसपी शशांक सिंह ने बताया कि तिवारीपुर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की थाने का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर अपने साथी के साथ चोरी की मोटरसाइकिल व मोबाइल बेचने की फिराक में डोमिनगढ़ जाने वाला है.
सूचना पर विश्वास करके तिवारीपुर पुलिस ने डोमिनगढ़ पुल के पास घेराबंदी करके दो वयक्ति को गिरफ्तार किया है पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शाहनवाज हुसैन पुत्र इल्तेजा हुसैन निवासी इस्लामचक थाना तिवारीपुर दूसरा सलाउद्दीन उर्फ सोनू निवासी बख्तियार मोहल्ला थाना तिवारीपुर बताया है इनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल 315 बोर का तमंचा दो जिंदा कारतूस और 8 मोबाइल बरामद हुआ है. क्षेत्राधिकारी कोतवाली बी पी सिंह ने बताया कि शाहनवाज के ऊपर तिवारीपुर थाने 17 में पंजीकृत है यह काफी शातिर किस्म का अपराधी है जो दिनदहाड़े हुई लूट जैसे जघन्य अपराध करता है इसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है. गिरफ्तार करने वाली टीम में तिवारीपुर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडे उप निरीक्षक गुरु प्रसाद उपनिरीक्षक विकास कुमार सिंह उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार उप निरीक्षक शत्रुजीत सिंह उप निरीक्षक प्रमोद कुमार कांस्टेबल अजहर खान कांस्टेबल सुधीर वर्मा शामिल रहे.

