BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज अमेरिका से आएगा पीएम मोदी का स्‍पेशल विमान

by bnnbharat.com
October 1, 2020
in समाचार
आज अमेरिका से आएगा पीएम मोदी का स्‍पेशल विमान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अमेरिका में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए बनाया गया एक विशेष विमान बोइंग 777 आज भारतीय जमीन पर उतरने जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति के एयर फोर्स वन जैसी क्षमताओं से लैस इस विमान में कई विशेषताएं हैं. प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी इस विमान का उपयोग करेंगे.

अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयर इंडिया-वन कॉलिंग साइन के बोइंग-747 का इस्तेमाल कर रहे हैं. सरकारी सूत्रों ने कहा कि आज विमान किसी समय भारत पहुंच सकता है.

विमान उत्कृष्ट सुविधाओं से है लैस

बख़्तरबंद बोइंग 777 (एयर इंडिया वन) एक बार ईंधन भरने के बाद अमेरिका से भारत के लिए लंबी उड़ान एक बार में तय कर सकता है. एयरफोर्स आने वाले वर्षों में इस दो नए सुपर वीआईपी विमानों का संचालन करेगी. सूत्रों का कहना है कि इसका नाम एयरफोर्स-वन रखा जा सकता है.

रंग से लेकर पूरी सुरक्षा तक

इसमें तीन तरह के रंगों का इस्तेमाल किया गया है. इनमें से दो रंग अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन से मिलते जुलते हैं. सूत्रों का कहना है कि बोइंग-777 में इस्तेमाल किया गया पेंट सफेद, हल्के नीले और नारंगी रंग के हैं. हल्के नीले और सफेद रंगों का अधिक उपयोग किया गया है, जबकि नारंगी रंग के हवाई जहाजों के बीच में किया गया है. यह देखने में बहुत सुंदर लगता है.

प्लेन 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ता है

अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान एयरफोर्स वन 1,013 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है. यह विमान एक बार में 6,800 मील की दूरी तय कर सकता है. विमान 45,100 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है. उड़ान के दौरान प्रति घंटे 1,81,000 (लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये) की लागत आती है. वहीं, पीएम मोदी का नया विमान लगभग 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है.

विमान की कीमत और ताकत

एयरफोर्स के पायलट इस विमान को उड़ाएंगे. दोनों विमानों की कीमत लगभग 8458 करोड़ रुपये है. बेहद सुरक्षा के लिहाज से जहाज के अगले हिस्से में एक जैमर लगा है जो दुश्मन के रडार सिग्नल को रोकता है. इसमें मिसाइल हमले का असर भी नहीं होता है. खबरों के मुताबिक, इस विमान में हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता होगी. साथ ही, यह विमान एक समय में भारत और अमेरिका के बीच उड़ान भरने में सक्षम होगा.

विमान में एक कार्यालय और एक बैठक कक्ष भी होगा. मिरर बॉल सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है. यह आधुनिक इन्फ्रारेड सिग्नल-फायर मिसाइलों को भी भ्रमित कर सकता है. इस विमान की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. वर्तमान में, पीएम और राष्ट्रपति एयर इंडिया के बोइंग 747 विमान से यात्रा करते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ITR दाखिल करने की बढ़ी तारीख

Next Post

10 साल के बच्चे ने महात्मा गांधी के गेटअप में कराया कोरोना टेस्ट

Next Post
10 साल के बच्चे ने महात्मा गांधी के गेटअप में कराया कोरोना टेस्ट

10 साल के बच्चे ने महात्मा गांधी के गेटअप में कराया कोरोना टेस्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d