रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
====================
- कलियुगाब्द…….5122
- विक्रम संवत्……2077
- शक संवत्……..1942
- मास…….श्रावण
- पक्ष……….कृष्ण
- तिथि ……तृतीया
प्रातः 09.21 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
- रवि……. दक्षिणायन
- सूर्योदय..प्रातः 05.48.33 पर
- सूर्यास्त..संध्या 07.15.41 पर
- सूर्य राशि……..मिथुन
- चन्द्र राशि……..मकर
- गुरु राशि……….तुला
- नक्षत्र………….धनिष्ठा
रात्रि 01.08 पर्यंत पश्चात शतभिषा
- योग……….प्रीती
रात्रि 08.02 पर्यंत पश्चात आयुष्मान
- करण……..विष्टि
प्रातः 09.21 पर्यंत पश्चात बव
- ऋतु………..वर्षा
- दिन………बुधवार
====================
★★ आंग्ल मतानुसार :-
08 जुलाई सन 2020 ईस्वी .
====================
★★ राहुकाल :-
दोपहर 12.31 से 02.11 तक .
====================
★★ दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें .
====================
★ शुभ अंक………..8
★ शुभ रंग………..हरा
====================
★★ चौघडिया :-
प्रात: 07.31 से 09.11 तक अमृत
प्रात: 10.51 से 12.31 तक शुभ
दोप 03.50 से 05.30 तक चंचल
सायं 05.30 से 07.10 तक लाभ
रात्रि 08.30 से 09.51 तक शुभ .
====================
★★ आज का मंत्र :-
|| ‘ॐ गणाधिपाय नम: ||
====================
★★ सुभाषितानि :-
भूमिः कीर्तिः यशो लक्ष्मीः पुरुषं प्रार्थयन्ति हि .
सत्यं समनुवर्तन्ते सत्यमेव भजेत् ततः ॥
◆ अर्थात :- भूमि, कीर्ति, यश और लक्ष्मी, सत्य का अनुसरण करने वाले पुरुष की प्रार्थना करते हैं . इसलिए सत्य को ही भजना चाहिए .
====================
★★ आरोग्यं :-
◆◆ कोलेस्ट्रोल को कम करने के कुछ घरेलू उपचार :-
◆ कच्ची लहसुन रोज सुबह खाली पेट खाने से कोलेस्ट्रोल कम होता है.
◆ रोज 50 ग्राम कच्चा ग्वारपाठा खाली पेट खाने से खून में कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है.
◆ अंकुरित दालें भी खानी आरंभ करें.
◆ सोयाबीन का तेल अवश्य प्रयोग करें यह भी उपचार है.
◆ लहसुन, प्याज, इसके रस उपयोगी हैं.
◆ नींबू, आंवला जैसे भी ठीक लगे, प्रतिदिन लें.
◆ शराब या कोई नशा मत करें, बचें.
◆ इसबगोल के बीजों का तेल आधा चम्मच दिन में दो बार.
◆ दूध पीते हैं तो उसमे जरा सी दालचीनी डाल दो, कोलेस्ट्रोल कण्ट्रोल होगा.
◆ रात के समय धनिया के दो चम्मच एक गिलास पानी में भिगो दें. प्रात: हिलाकर पानी पी लें. धनिया भी चबाकर निगल जाएं.