रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
====================
- कलियुगाब्द…….5122
- विक्रम संवत्……2077
- शक संवत्………1942
- रवि…………उत्तरायण
- मास……………आषाढ़
- पक्ष…………….शुक्ल
- तिथी……….प्रतिपदा
प्रातः 11.56 पर्यंत पश्चात द्वितीया
- सूर्योदय..प्रातः 05.43.16 पर
- सूर्यास्त..संध्या 07.15.09 पर
- सूर्य राशि………मिथुन
- चन्द्र राशि……..मिथुन
- गुरु राशि………मकर
- नक्षत्र………….आर्द्रा
दोप 01.25 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु
- योग…………….वृद्धि
दोप 12.27 पर्यंत पश्चात ध्रुव
- करण…………….बव
प्रातः 11.56 पर्यंत पश्चात बालव
- ऋतु…………..ग्रीष्म
- दिन…………सोमवार
====================
★★ आंग्ल मतानुसार :-
22 जून सन 2020 ईस्वी .
====================
★★ तिथि विशेष :
◆◆ आषाढ़ी गुप्त नवरात्रि :-
देवी भागवत के अनुसार वर्ष में चार बार नवरात्रि आते हैं और जिस प्रकार नवरात्रि में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है, ठीक उसी प्रकार गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है. गुप्त नवरात्रि के दौरान साधक माँ काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, माँ ध्रूमावती, माँ बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा करते हैं. माघ नवरात्री उत्तरी भारत में अधिक प्रसिद्ध है, और आषाढ़ नवरात्रि मुख्य रूप से दक्षिणी भारत में लोकप्रिय है.
====================
★★ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.01 से 12.55 तक .
====================
★★ राहुकाल :-
प्रात: 07.27 से 09.07 तक .
====================
★★ दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें .
====================
★ शुभ अंक……..4
★ शुभ रंग…..काला
====================
★★ चौघडिया :-
प्रात: 05.46 से 07.26 तक अमृत
प्रात: 09.07 से 10.47 तक शुभ
दोप. 02.08 से 03.48 तक चंचल
अप. 03.48 से 05.29 तक लाभ
सायं 05.29 से 07.09 तक अमृत
सायं 07.09 से 08.29 तक चंचल .
====================
★★ आज का मंत्र :-
.. ॐ महाविद्यायै नम: ..
====================
★★ सुभाषितानि :-
असतां संगपंकेन यन्मनो मलिनीक्र्तम् .
तन्मेऽद्य निर्मलीभूतं साधुसंबंधवारिणा ॥
◆ अर्थात :- कीचड जैसे दुर्जन के संग से मलिन हुआ मेरा मन आज साधुसंगरुपी पानी से निर्मल बना .
====================
★★ आरोग्यं :-
◆◆ पेट के कीड़े नष्ट करने के कुछ सरल उपाय :-
◆ 1. अनार के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लें . यह चूर्ण दिन में तीन बार एक -एक चम्मच लें , इससे पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं.
◆ 2. टमाटर को काटकर ,उसमें सेंधा नमक और कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर सेवन करें . इस प्रयोग से पेट के कीड़े मर कर गुदामार्ग से बाहर निकल जाते हैं.
◆ 3. लहसुन की चटनी बनाकर उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर सुबह -शाम खाने से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं.