रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
====================
- कलियुगाब्द……5122
- विक्रम संवत्…..2077
- शक संवत्……..1942
- रवि………दक्षिणायन
- मास………….आषाढ़
- पक्ष…………….शुक्ल
- तिथी…………नवमी
रात्रि 10.12 पर्यंत पश्चात दशमी
- सूर्योदय..प्रातः 05.45.08 पर
- सूर्यास्त..संध्या 07.15.57 पर
- सूर्य राशि……..मिथुन
- चन्द्र राशि……..कन्या
- गुरु राशि………मकर
- नक्षत्र…………..हस्त
प्रातः 07.09 पर्यंत पश्चात स्वाति
- योग……………परिघ
संध्या 07.07 पर्यंत पश्चात शिव
- करण…………बालव
प्रातः 11.24 पर्यंत पश्चात कौलव
- ऋतु………….ग्रीष्म
- दिन………..सोमवार
====================
★★ आंग्ल मतानुसार :-
29 जून सन 2020 ईस्वी .
====================
★★ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.03 से 12.56 तक .
====================
★★ राहुकाल :-
प्रात: 07.29 से 09.09 तक .
====================
★★ दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें .
====================
★ शुभ अंक………3
★ शुभ रंग……..काला
====================
★★ चौघडिया :-
प्रात: 05.48 से 07.28 तक अमृत
प्रात: 09.08 से 10.49 तक शुभ
दोप. 02.09 से 03.50 तक चंचल
अप. 03.50 से 05.30 तक लाभ
सायं 05.30 से 07.10 तक अमृत
सायं 07.10 से 08.30 तक चंचल .
====================
★★ आज का मंत्र :-
.. ॐ सिद्धविद्यायै नम: ..
====================
★★ सुभाषितानि :-
महाजनस्य संसर्गः कस्य नोन्नतिकारकः .
पद्मपत्रस्थितं वारि धत्ते मुकताफलश्रियम् ॥
◆ अर्थात :- महापुरुषों का संसर्ग किसकी उन्नति नहीं करता? कमलपत्र पर का पानी मोती सी शोभा धारण करता है .
====================
★★ आरोग्यं :-
◆◆ काली मिर्च के अनुभूत प्रयोग :-
◆ 01. बदहजमी होने पर कटे नीबू के आधे टुकड़े के बीज निकाल कर काली मिर्च और काला नमक भरें. इसे तवे पर थोड़ा गर्म करके चूसें.
◆ 02. 20 ग्राम काली मिर्च, 10 ग्राम जीरा और 15 ग्राम शक्कर या मिश्री पीस कर मिश्रण बना लें. इसे सुबह-शाम पानी के साथ फांक लें. बवासीर रोग में आराम मिलेगा.
◆ 03. काली मिर्च आंखों के लिए उपयोगी है. भुने आटे में देसी घी, काली मिर्च और चीनी मिला कर मिश्रण बनाएं. सुबह-शाम 5 चम्मच मिश्रण का सेवन करें.
◆ 04. नमक के साथ काली मिर्च मिलाकर दांतों में मंजन करने से पायरिया ठीक होता है. दांतों में चमक और मजबूती बढ़ती है.