BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज का राशिफल

by bnnbharat.com
October 6, 2020
in समाचार
आज का राशिफल 
Share on FacebookShare on Twitter

मेष

आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा. आज आप अपनी बातों के जरिए लोगों को अपना बनाएंगे. खर्चों में बढ़ोतरी होगी. काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा और भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत रोमांटिक होने वाला है, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशियों से भरा रहेगा

वृष

आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा. अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें, खुद पर शक करने की आदत से बचें, आपके निगम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होगा. घर में सुख रहेगा. परिवार में प्रेम बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है. प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज किसी भी प्रकार की लड़ाई या झगड़े से बचें.

मिथुन

आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा. बेवजह की चिंता और खर्च आपका ध्यान आकर्षित करेंगे. काम के सिलसिले में दिनमान प्रबल रहेगा. आप अपने काम पर पकड़ बनाकर मजबूती से काम करेंगे. इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे. शादीशुदा लोगों के जीवन के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने रिश्ते में तालमेल महसूस करेंगे. जमीन जायदाद का लाभ हो सकता है.

कर्क

आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा. इनकम में बढ़ोतरी होगी, जो आप के हौसले को भी बढाएगे ताकि घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा. काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा है, लेकिन आपका कहीं ट्रांसफर हो सकता है.

सिंह

आपके लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा. अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश तो करेंगे, फिर भी कई चीजें होंगी, जो आप का ध्यान बँटाएंगी, इसलिए काम पर पूरा ध्यान दें. घर में किसी बात को लेकर असंतोष का माहौल हो सकता है. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा. रिश्ते में प्रेम और रोमांस देखने को मिलेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन खुलकर एंजॉय करेंगे और अपने रिश्ते को महत्व देंगे.

कन्या

आपके लिए आज का दिनमान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. कहीं दूर घूमने की प्लानिंग हो सकती है. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनावपूर्ण हो सकता है. कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे रिश्ते में झड़प हो, प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन मान सम्मान रहेगा. आप अपने रिश्ते को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे, लेकिन हिम्मत रखें. अच्छी बातें करेंगे, अच्छा भोजन करेंगे, खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी होगी. सेहत सामान्य रहे

तुला

आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. किसी बात को लेकर मन बेचैन रहेगा, जिससे काम में मन नहीं लगेगा. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा. आप अपने मन में चलने वाली कई बातें अपने जीवनसाथी को बताएंगे और उनसे आपको सहानुभूति और प्रेम मिलेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा. आज फिर आपके रिश्ते में रोमांस भी देखने को मिलेगा हल्के खर्चे होंगे.

वृश्चिक

आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन टोटल पुथल से भरा रहेगा. आप और आपके जीवनसाथी के बीच किसी बात को लेकर कोई शक या गलतफहमी जन्म ले सकती है. प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपने रिश्ते में बढ़ने वाली गर्मी से परेशान होंगे, पर एक दूसरे से झड़प के योग बन सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें. काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा सेहत का ध्यान रखें.

धनु

आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा. सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें और अति का भोजन ना करें. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान बहुत बढ़िया है. आप अपने रिश्ते में प्रेम और समझदारी महसूस करेंगे. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा. आपके बीच खूब बातें होंगी और अपने प्यार को आगे बढ़ाएंगे. काम के सिलसिले में दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा और भाग्य की प्रबलता से काम बनेंगे. जमीन जायदाद का लाभ हो सकता है.

मकर

आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. शादीशुदा लोगों के  गृहस्थ जीवन जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है और आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य और उनकी संगति को लेकर चिंता हो सकती है. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा, लेकिन आज आप थोड़ा अलग ही व्यवहार करेंगे, जो आपके परिवार को समझ नहीं आएगा. आपकी सेहत अच्छी रहेगी. काम में मन लगेगा और अच्छे नतीजे मिलेंगे.

कुंभ

आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत आपको परेशान करेगी. घर में अस्त व्यस्त माहौल रह सकता है, इसलिए सावधानी रखें. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशनुमा रहेगा. रिश्ते में प्रेम भी देखने को मिलेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन खुशी जाहिर करेंगे. काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा. आपकी सेहत में थोड़ा सुधार होगा.

मीन

आपके लिए आज का दिन मान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. दोस्तों से कहासुनी हो सकती है. सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आप और आपके जीवनसाथी के मध्य विरोधाभास के चलते झड़प हो सकती है, इसलिए अपने गर्म स्वभाव पर ध्यान दें. काम के सिलसिले में दिनमान बहुत बढ़िया है. आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे. प्रेम जीवन बिता रहे लोग कि आज अपने रिश्ते में हल्का पन महसूस करेंगे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा. इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं. आपमें गजब का आत्मविश्वास है. इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है. आपको सुगंध का शौक होगा.

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं. 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है. अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है. जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा. अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी. लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है. 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष :  2022, 2026  

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी  

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी. विवाह के योग भी बनेंगे. स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी. नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे. बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे. दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी. आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग

Next Post

बालों के झड़ने से हैं परेशान, तो करें इन चिजों का सेवन, होंगे मजबूत बाल

Next Post
बालों के झड़ने से हैं परेशान, तो करें इन चिजों का सेवन, होंगे मजबूत बाल

बालों के झड़ने से हैं परेशान, तो करें इन चिजों का सेवन, होंगे मजबूत बाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d