★ मेष :- भाग्य का साथ मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा. काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे. उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे. प्रमाद न करें. नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे. उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. मान-सम्मान मिलेगा. कारोबार में वृद्धि के योग हैं.
★ वृष :- जोखिम व जमानत के कार्य टालें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. असमंजस की स्थिति बन सकती है. चिंता तथा तनाव रहेंगे. दूर से कोई बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें. किसी अपने ही व्यक्ति से बिना कारण विवाद को हो सकता है. दौड़धूप अधिक रहेगी.
★ मिथुन :- निवेश शुभ रहेगा. व्यापार ठीक चलेगा. लाभार्जन होगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा. प्रमाद न करें. पठन-पाठन व लेखन इत्यादि काम सफल रहेंगे. पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा. स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा.
★ कर्क :- बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है. बेकार बातों पर ध्यान न दें. उत्साह में वृद्धि होगी. संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. कारोबार में वृद्धि होगी.
★ सिंह :- शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. जल्दबाजी न करें. उत्साह रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. व्यस्तता रहेगी. शत्रु पस्त होंगे. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा.
★ कन्या :- किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें. बोलचाल में हल्केपन को न वापरें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. परिवार में तनाव रह सकता है. यथासंभव यात्रा टालें. जल्दबाजी न करें. व्यापार ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी. चोट व दुर्घटना से हानि संभव है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.
★ तुला :- राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. रुके कामों में गति आएगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कुसंगति से हानि होगी. किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी. तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी. सत्संग का लाभ प्राप्त होगा. आय में वृद्धि होगी.
★ वृश्चिक :- मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. समय की अनुकूलता का लाभ लें. प्रमाद न करें. प्रसन्नता रहेगी. नए कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं. दूर से काम मिल सकता है. आर्थिक नीति में सुधार होगा. योजना फलीभूत होगी.
★ धनु :- डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. बेरोजगारी दूर होगी. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे. दुष्टजन तथा ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. समय अनुकूल है.
★ मकर :- चोट व दुर्घटना आदि से हानि के योग हैं. अत: किसी भी काम को करते समय लापरवाही न करें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.
★ कुंभ :- जोखिम व जमानत के कार्य टालें. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य के नजरअंदाज न करें. समय अनुकूल है. आय में वृद्धि होगी. उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे. रुके कार्य बनेंगे. यात्रा लाभदायक रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी.
★ मीन :- किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है. आत्मसम्मान बना रहेगा. कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा. सुख के साधन जुटेंगे. प्रसन्नता रहेगी. लाभार्जन होगा. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. व्यय होगा. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी.

