चांद किशोर,
लखीसराय (बिहार): सनसनी मामला लखीसराय जिले के लक्ष्मीपुर पंचायत से आया है, यहां एक महिला का दावा है की उसके पति मक्खन यादव की मानसिक स्थिति का फायदा उठा कर मुखिया और उसके सहयोगियों ने मिलकर लगभग एक बीघा जमीन महज 16 रसगुल्ले और 3 सिंघाड़ा देकर लिखवा लिया.
आरोपी महिला का कहना है की रुपया के नाम पर 25 पैसे भी नहीं दिए गए. मक्खन यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त और बीमार है, इसी बात का फायदा इनलोगों ने उठाया है.
इतना ही नहीं जमीन लिखवाने वाले भी मुखिया के सहयोगी बताए जा रहें हैं. और जो गवाह बने हैं. वह भी मुखिया के सहयोगी ही बताए जा रहे है.
इसपर पंचायत समिति विकास कुमार का कहना है कि ऐसी घटना इस क्षेत्र में पहले भी हुई है. यहां की जनता में शिक्षा का अभाव है, जिससे वो आसानी से ठगी का शिकार हो जाते है.
Watch Video:-
बहुत सी जनता को खुदकी जमीन की कीमत भी नहीं पता है, ऐसे में कुछ लोग उसका फायदा उठाकर उनकी जमीन हड़प लेते है.
आगे उन्होंने कहा कि मक्खन यादव के केस में भी ऐसा ही कुछ हुआ है, मक्खन यादव का माइंड डिस्टर्ब है. उसी का फायदा उठाकर मुखिया और उसके सहयोगियों ने जमीन मिलकर जमीन शहजातपुर के निवासी विनोद सिंह के नाम करवा दिया.
बता दें की लक्ष्मीपुर पंचायत में कई गांव है जिसमे ज्यादातर गांव गरीब है. यहां शिक्षा, स्वास्थय का अभाव है. यहां के ज्यादातर लोग अशिक्षित हैं. फलस्वरूप यहां की जनता अक्सर धोखाधड़ी का शिकार होती रहती है.

