BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

HP स्‍कूल के प्रबंधक टी.पी.शाही नहीं रहे, CM ने जताया शोक

by bnnbharat.com
July 27, 2020
in समाचार
HP स्‍कूल के प्रबंधक टी.पी.शाही नहीं रहे, CM ने जताया शोक
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,

गोरखपुर:  गोरखपुर के प्रतिष्ठित एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधक और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य डा. तेज प्रताप शाही (टीपी शाही) का निधन रविवार को लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में हुआ. दो दिन पूर्व ही टीपी शाही को कोराना संक्रमित होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया था. टीपी शाही के निधन की खबर आते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई. सीएम योगी आदित्‍यनाथ नेे उनके निधन पर गहरा दु:ख जताते हुुुए कहा है कि डॉ.शाही का निधन शिक्षा जगत और समाज की अपूरणीय क्षति है.

डा.तेज प्रताप शाही को गोरखपुर में अच्छी शिक्षा देने के लिए स्कूल निर्माण और संचालन को श्रेय दिया जाता है. जिले के सिविल लाइन और सहारा स्टेट में एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी संचालित होता है. जहां हजारों की संख्या में बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है. स्कूल एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष एवं आरपीएम एकेडमी के प्रबंधक अजय शाही ने कहा कि टीपी शाही के निधन से शिक्षा जगत को क्षति पंहुची है. उनकी तबियत अचानक बिगड़ी थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से उन्हे पीजीआई में भर्ती कराया गया. रविवार को उनकी तबियत बिगड़ी और उनके निधन की बुरी खबर सामने आयी.

अजय शाही ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलावों के लिए टीपी शाही के संघर्ष और उपलब्धियों को हमेशा याद किया जायेगा. खास कर जूनियर, सेकेण्डरी और हायर सेकेण्ड्री एजुकेशन में उन्होंने बड़े बदलाव किये. स्कूलों में पढ़ाई का स्तर ऊंचा करने का श्रेय भी टीपी शाही को जाता है. स्कूल में अनुशासन के टीपी शाही पैरोकार थे.

शाही जी के आकश्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भाव भीनी श्रधांजलि एवम् प्रभु से प्रार्थना करते है की मृतात्मा को चिर – शांति प्रदान करे
एबीसी पब्लिक स्कूल प्रबंधक हेमंत मिश्र, स्प्रिंगर लोरेटो के प्रबंधक विकास श्रीवास्वत, प्रधानाचार्य रीमा श्रीवास्तव, स्टेपिंग स्टोन स्कूल के निदेशक राजीव गुप्ता समेत अन्य स्कूल प्रबंधन ने शोक जताया.

सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता टीपी शाही के निधन पर शोक व्यक्त किया है. लखनऊ में उपचाराधीन शाही की रविवार की रात उपचार के दौरान निधन हो गया. मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र अनन्य प्रताप शाही को पत्र लिख कर शोक व्यक्त किया है. सीएम ने अन्यन्य प्रताप को लिखे पत्र में लिखा कि डॉ तेज प्रताप शाही (बच्चा बाबू) के आकस्मिक निधन का समाचार सुन कर अत्यंत दुख हुआ. डॉ तेज प्रताप शाही सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं प्रखर समाजसेवी थे.

श्री गोरक्षपीठ के अनन्य भक्त और मेरे पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ के परम भक्त थे. डॉ तेज प्रताप शाही का निधन शिक्षा जगत और समाज की अपूरणीय क्षति है. महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें. उनके शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. डॉ शाही महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य भी थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि आय में वृद्धि के लिए नीतियों की जरूरत: RBI

Next Post

टेनिस रैकेट नहीं टूटता, तो क्रिकेट कभी नहीं खेल पाता: युवराज सिंह

Next Post
टेनिस रैकेट नहीं टूटता, तो क्रिकेट कभी नहीं खेल पाता: युवराज सिंह

टेनिस रैकेट नहीं टूटता, तो क्रिकेट कभी नहीं खेल पाता: युवराज सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d