BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची से पुरी के लिए जल्द शुरू होगी ट्रेन, हेडक्वार्टर भेजा गया प्रस्ताव

by bnnbharat.com
February 16, 2021
in समाचार
28 नवंबर से चलेगी हावड़ा बड़बिल स्पेशल ट्रेन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची से पुरी के लिए ट्रेन की शुरुआत जल्द हो सकती है. रांची रेल मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए रांची रेल मंडल की तरफ से दक्षिण पूर्व रेलवे के हेडक्वार्टर में प्रस्ताव भेजा गया है. वहां से हरी झंडी मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा. अप्रैल के बाद इन ट्रेनों का परिचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है.

रांची रेल मंडल के CPRO नीरज कुमार ने बताया कि हटिया-तपस्विनी एक्सप्रेस, कामख्या एक्सप्रेस, रांची-जयनगर एक्सप्रेस और रांची-भागलपुर एक्सप्रेस को शुरू करने का प्रस्ताव हेडक्वार्टर भेजा गया है. उन्होंने बताया कि विभिन्न संगठनों की तरफ से लगातार इसकी मांग की जा रही थी. डिमांड के आधार पर ही प्रस्ताव भेजा गया है.

इस सवाल पर नीरज कुमार ने बताया कि यह पूरी तरह से हेडक्वार्टर पर निर्भर करता है. केवल रांची रेल मंडल की तैयारियों के आधार पर ही इसे शुरू नहीं किया जा सकता है. जहां इन ट्रेनों का ठहराव होगा वहां की तैयारियों की भी समीक्षा की जाती है. सब कुछ सही रहने पर ही इसे शुरू करने की अनुमति मिलेगी. उन्होंने बताया कि जैसे ही इस संबंध में निर्देश आएगा ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.

लॉकडाउन के बाद अभी तक रांची से पुरी की कोई सीधी ट्रेन नहीं है. एकमात्र ट्रेन जो भुवनेश्वर के लिए चल रही है वह दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस है. इसके अलावा रांची-भागलुपर और रांची-जयनगर नॉर्थ बिहार के यात्रियों के लिए काफी अहम ट्रेन है. बड़ी संख्या में झारखंड-बिहार के लोग इससे यात्रा करते हैं. व्यापार के दृष्टिकोण से भी इन दोनों ट्रेनों को काफी अहम माना जाता है.


नीरज कुमार ने बताया कि ये साप्ताहिक ट्रेनें हैं. निर्देश के बाद तय किया जाएगा कि सप्ताह में कितने दिन तक इसका परिचालन करना है. उन्होंने बताया कि अभी तक कोई सप्ताह में दो दिन तो कई तीन चल रहीं थी. औसत 800 यात्री इन ट्रेनों से यात्रा करते थे. ट्रेन के बंद होने से इन्हें काफी परेशानी हो रही है.

कोरोना काल से पहले रांची रेल मंडल के अंतर्गत 66 जोड़ी मेल-पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन होता था. हालात काबू में आने के बाद रांची रेल मंडल के हटिया, रांची और मुरी रेलवे स्टेशनों से फिलहाल 39 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका है. इसमें 26 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस और 13 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जबकि 27 जोड़ी नियमित ट्रेनों का परिचालन अब तक शुरू नहीं हो पा रहा है. इनमें मुख्य रूप से रांची-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस, रांची-नयी दिल्ली संपर्क क्रांति, रांची-आरा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौसम अलर्ट: आज से छाएंगे बादल, न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि

Next Post

बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, 4 युवकों की मौत

Next Post
सड़क हादसे में दुल्हे की मौत, आज थी शादी

बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, 4 युवकों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d