BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

म्युटेशन कार्यों में बरते पारदर्शिताः- उपायुक्त

by bnnbharat.com
March 13, 2021
in समाचार
खास महल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की  कवायद, उपायुक्त ने सूची जारी कर दिया निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग:-  हजारीबाग के उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय, भू हस्तांतरण भू अर्जन, जिला नीलाम पत्र, भू स्वामित्व प्रमाण पत्र एवं विभिन्न न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने बिंदुबार चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. साथ ही ऑनलाइन दाखिल खारिज से संबंधित मामले की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को निदेश दिया कि ऑनलाइन दाखिल खारिज में बिना आपत्ति वाले जो भी मामले हैं उन्हें 30 दिनों के अंदर एवं आपत्ति वाले मामलों को 90 दिनों के अंदर जल्द से जल्द निष्पादित करें, ताकि पोर्टल पर लंबित मामलों की स्थिति को प्रदर्शित किया जाए. 

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व देवघर अंचलाधिकारी को निर्देशित किया की प्रसाद योजना के तहत बनने वाले ब्वउउंदक ंदक बवदजतवस बमदजमत के प्रस्ताव को लेकर जल्द से जल्द स्थल चिन्हित कर उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराए. साथ ही उपायुक्त द्वारा ग्राम प्रधान व मूल रैयत के स्वीकृत एव कार्यरत बल की वस्तुस्थिति से अवगत हुए और उपरोक्त के नियुक्ति के सबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया. बिंदुबार समीक्षा के दौरान उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री ने अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि आम जानत की समस्याओं का निराकरण के साथ म्युटेशन के कार्य में पूर्ण रूप से पारदर्शिता बरते, ताकि स्वच्छ वातावरण में कार्यों का निष्पादन संभव हो. दूसरी ओर अपने-अपने अंचलों में सक्रिय होकर कार्य करते हुए 15 मई तक आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी पेंशन सर्वे में छुटे हुए लोगों की सूची अद्यतन करें. साथ ही पेंशन बुकलेट को तीन श्रेणियों  में बनाया. ए श्रेणी में वैसे लोग जो स्वीकृत है और पेंशन का लाभ उठा रहें है, बी श्रेणी में जिनको स्वीकृत किया गया है परन्तु एनएसएपी पोर्टल पर ऑनलाइन एन्ट्री नही हुआ है वंही सी श्रेणी में नए आवेदक होंगे. इससे सही आंकड़े के साथ लाभुकों की आवेदन की स्थिति का भी पता चलेगा और सुविधा अनुसार लाभुकों को योजना के लाभ से लाभान्वित किया जायेगा.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला, प्रखंड व अंचल स्तर के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में देश के 10 संवेदनशील जिलों में शामिल है. जहाँ कभी भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. वही एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा विभिन्न राज्यों में बढ़ने के अलावा जिले में भी कोरोना पोजेटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. ऐसे में अपने-अपने स्तर से सभी को सतर्क, सजग और सावधान रहने की आवश्यकता है, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा न रहें.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता   चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर   योगेंद्र प्रसाद, भू अर्जन पदाधिकारी   उमा शंकर प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी   फिलबुयस बारला, पंचायती राज पदाधिकारी   परमेश्वर मुंडा, जिला कल्याण पदाधिकारी   मीनाक्षी भगत, सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची जिला बैंक कर्मचारी संघ ने मनाया महिला दिवस

Next Post

प्रेस क्लब में 26 अप्रैल को होली मिलन होगा

Next Post
रांची प्रेस क्लब में 266 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच

प्रेस क्लब में 26 अप्रैल को होली मिलन होगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d