रांची: अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव अध्ययन केंद्र द्वारा आज रांची के ऐतिहासिक ठाकुर निवास बड़कागढ़ जगन्नाथपुर में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई.
इस मौके पर अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला कि किस तरह अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए और प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अहम भूमिका निभाई थी, जिसका फल स्वरुप उनको 16 अप्रैल 1858 को रांची जिला स्कूल के समक्ष कदम के वृक्ष पर फांसी पर लटका दिया गया था. आज हम सब उनका 163 वां शहादत दिवस को सादगी के साथ मना रहे है.
Also Read This: लॉकडाउन के बीच चलेंगी 2 खास ट्रेनें
युवा राजपूताना एकता मंच ने अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के ऐतिहासिक ठाकुर निवास बड़कागढ़ में आकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और सरकार से मांग की की अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण हो और स्मार्ट सिटी का नाम हो. शहीद परिवार की स्थिति दयनीय है उनको आर्थिक सहायता के रूप में उनके पढ़े-लिखे लड़के- लड़कियों को सरकार में नौकरी दी जाए और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जाए.
उन्होंने यह भी मांग की कि आज हम सब इन बलिदानी पुरुषों के चलते स्वतंत्रता महसूस कर रहे हैं तो इनकी जीवनी को विद्यालयों, विश्वविद्यालयों के पाठ पुस्तकों में शामिल कर अपनी आने वाली पीढ़ियों को उनकी संघर्षपूर्ण गाथा को बताया जाय. कार्यक्रम में गुप्तेश्वर सिंह, मधुसूदन देवघरिया, समीर सिंह ,अशोक सिंह, दिग्विजय सिंह ,सोनू सिंह, राहुल शाहदेव आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी.
Also Read This: हिंदपीढ़ी के सभी एग्जिट प्वाइंट को किया गया सील