रांची:- बजट सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव में झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम0 रामा जोईस, पूर्व सांसद राजकिशोर महतो, पूर्व मंत्री अकलू राम महतो, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, कलाकार सौमित्र चटर्जी एवं महान फुटबॉलर माराडोना, गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, असम के पूर्व मुख्यमंत्री जरूण गोगोई, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मोतीलाल बोरा, पूर्व मुख्यमंत्री माधव लाल सिंह सोलंकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह, सतीश शर्मा, असम के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, गिरिडीह के पूर्व सांसद और सिंदरी-टुंडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो, बाघमारा के पूर्व विधायक ओपी लाल, जेएमएम के पूर्व विधायक विश्वनाथ भगत के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. सभा में पूर्व सांसद कामेश्वर प्रसाद उर्फ शंभु जी, बिहार के पूर्व मंत्री गणेश प्रसाद, केंद्र शासित प्रदेश दारा और नागर हवेली के 7 बार सांसद रहे मोहन हेलकर, रांची के पूर्व विधायक देवदत्त साहू, बांग्ला फिल्मो के अभिनेता सौमित्र चटर्जी, पद्मश्री प्रो. दिगम्बर हांसदा , पदविभूषण उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान, भजन गायक नरेंद्र चंचल, सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रमादायित्व प्रसाद समेत अन्य को भी श्रद्धांजलि दी गयी. विधानसभा अध्यक्ष के अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा के विरंची नारायण, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, विधायक प्रदीन यादव, आजसू पार्टी के सुदेश महतो, राजद के सत्यानंद भोक्ता, भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह, निर्दलीय सरयू राय और अमित यादव ने भी पार्टी की ओर से दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक व्यक्त किया. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सभा की कार्यवाही 1 मार्च पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की.