BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निकाह के 12 घंटे बाद ही शौहर बोला, ‘तलाक-तलाक-तलाक’

by bnnbharat.com
July 15, 2019
in समाचार
निकाह के 12 घंटे बाद ही शौहर बोला, ‘तलाक-तलाक-तलाक’
Share on FacebookShare on Twitter

समाज पर अभिशाप बन चुका ट्रिपल तलाक आज भी महिलाओं के लिए नासूर बना हुआ है। बाराबंकी में एक युवक ने शादी के महज 12 घंटे के अंदर ही अपनी पत्‍नी को ट्रिपल तलाक दे दिया। घरवाले चौथी की रस्‍म करने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक तलाक खबर सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी की दुनिया बसने से पहले ही उजड़ गई। आक्रोशित पिता ने लड़के के खिलाफ थाने में मामले की तहरीर  दे दी।

यह है मामला  

मामला फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर टांडा का है। यहां के निवासी कुतुबुद्दीन की पुत्री रुकसाना बानो का निकाह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सद्दीपुर निवासी शाहे आलम के साथ शनिवार (13 जुलाई) को हुआ था। शादी के बाद बेटी की हंसी-खुशी से वदाई भी हो गई थी। रविवार को चौथी ले जाने की तैयारी हो रही थी तभी ससुराल से फोन आया कि रुखसाना की तबियत खराब है। ससुराल पहुंचे तो रुखसाना देखते ही रोने लगी और बताया कि दहेज मोटर साइकिल की मांग को लेकर पति नाराज हैं और परेशान कर रहे हैं। कुतुबुद्दीन ने बताया कि उसने दामाद शाहे आलम और उसके परिवारजन को काफी समझाया मगर किसी ने एक न सुनी। इसी बीच गुस्से में आकर शाहे आलम ने सबके सामने रुकसाना को तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर घर से निकल जाने को कह दिया।

दर्ज होगा मामला 

शादी के महज 12 घंटे के अंदर ही तलाक हो जाने पर पिता पर मानों बिजली गिर गई। तलाक के बाद रुखसाना का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं घटना से आहत पिता ने थाने में लड़के के खिलाफ तहरीर दे दी। वहीं  इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर तीन तलाक का मामला सामने आया है। एसएसपी उत्‍तरी आरएस गौतम ने बताया कि दहेज उत्‍पीड़न का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच करवाई जा रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग आखिरी घंटे में रोकी गई

Next Post

149 साल बाद कल लगेगा दुर्लभ चंद्रग्रहण

Next Post
149 साल बाद कल लगेगा दुर्लभ चंद्रग्रहण

149 साल बाद कल लगेगा दुर्लभ चंद्रग्रहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d