सिकन्दर शर्मा,
दुमका: हंसडीहा हाईवे पर रविवार अहले सुबह कुरमाहाट रेलवे स्टेशन के समीप एक तेज रफ्तार एचपी सिलेंडर ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की चक्कर में सामने खड़ी ब्रेकडाउन टेलर में टक्कर मार दी.
गनीमत रही कि एचपी गैस सिलेंडर ट्रक 30 फीट गड्ढे में गिरने से बची नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. एचपी गैस सिलेंडर बंगाल के दुर्गापुर से लेकर बिहार के भागलपुर जिला के जगदीशपुर जा रहा था.
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की एचपी गैस सिलेंडर ट्रक का पूरा आगे का पोजीशन क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में गैस चालक बाल बाल बच गया. घटना की जानकारी मिलते ही हंसडिहा थाना के एस आई अंकुस्ठ अमन घटनास्थल पर पहुंच गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया.

