सिकन्दर शर्मा
दुमका: सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के समीप हीरालाल शर्मा, पिताम्बर शर्मा व उनके भाई पाण्डव शर्मा के दुकान एवं घर में बीते रात करीब साढ़े आठ बजे एक ट्रक तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए दुकान के अंदर घुस गया. जिसमें लाखों की क्षति बतायी जा रही है.
हलांकि इस घटना में किसी के हताहत की खबर नहीं है. इस संदर्भ में हीरालाल शर्मा ने सरैयाहाट थाना में लिखित आवेदन दिया है. बताया है कि रात्रि में तेजगति से आ रही ट्रक उसके दुकान को तोड़फोड़ करते हुए अंदर आ गई, जिसमें 2 लाख 35 हजार की क्षति हुई है.
घटना के बाद चालक ट्रक को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया. इधर घटना की जानकारी होने पर सरैयाहाट थाना प्रभारी संजय जनक मुर्ति ने घटना स्थल पर पहुंच कर ट्रक को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है.

