BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजघाट में ट्रंप ने रोपा मलबार शाहबलूत का पौधा

by bnnbharat.com
February 25, 2020
in Uncategorized
राजघाट में ट्रंप ने रोपा मलबार शाहबलूत का पौधा

राजघाट में ट्रंप ने रोपा मलबार शाहबलूत का पौधा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी भारत यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को महात्मा गांधी की समाधी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी और यादगार के तौर पर यहां उन्होंने मलबार शाहबलूत का एक पौधा भी लगाया.

ट्रंप आज रात अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे. उनके लगाए पौधे की देखभाल यहां पर काम कर रहे विशेष कर्मचारी करेंगे जिस तरह वे दुनिया के अनेक राष्ट्राध्यक्षों के द्वारा लगाए गए पौधे की देखभाल करते हैं.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधी की देखभाल की जिम्मेदारी ‘राजघाट समाधी कमेटी’ करती है. गांधी जी को यहां समाधी दिए जाने के कुछ ही दिन बाद इसका गठन किया गया था. केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री पदेन रूप से राजघाट समाधी कमेटी की मुख्य जिम्मेदारी संभालते हैं. केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री के आलावा यहां एक सचिव और लगभग 20 कर्मचारी होते हैं. यह एक स्वतंत्र ट्रस्ट की भांति काम करता है. लेकिन इसका काम मुख्यत: प्रबंधन का ही होता है.

राजघाट के क्षेत्र में किसी प्रकार के निर्माण या देखभाल संबंधी गतिविधि के लिए राजघाट समाधी कमेटी सीपीडब्ल्यूडी पर निर्भर करती है जिसकी एक विशेष शाखा यहां हमेशा तैनात होती है. इसके तीन अंग होते हैं- हॉर्टिकल्चर, इलेक्ट्रिकल और सिविल डिवीजन.

राजघाट के किस हिस्से में किस प्रकार के खूबसूरत पौधों को लगाया जाना है, यह हॉर्टिकल्चर डिवीजन के माध्यम से तय किया जाता है. इसी प्रकार बिजली से संबंधी किसी कार्य के लिए इलेक्ट्रिकल डिवीजन और किसी निर्माण संबंधी कार्य के लिए सिविल डिवीजन कार्य करता है. पौधों की देखभाल इसी के माध्यम से ठेके पर रखे मजदूरों के माध्यम से करवाया जाता है.

ट्रंप के राजघाट पर आने की योजना के कारण इसे आम लोगों के लिए दोपहर तीन बजे तक के लिए बन्द कर दिया गया था. इस दौरान भारी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक राजघाट से निराश होकर वापस लौट गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

India vs New Zealand: टीम में लौटे कीवी, बढ़ी विराट सेना की मुसीबत

Next Post

नए मुकाम पर पहुंचे भारत और अमेरिका के बीच संबंध: PM मोदी

Next Post
नए मुकाम पर पहुंचे भारत और अमेरिका के बीच संबंध: PM मोदी

नए मुकाम पर पहुंचे भारत और अमेरिका के बीच संबंध: PM मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d