BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कब्जे को लेकर भगवा और लाल में होगा मुकाबला

by bnnbharat.com
December 12, 2019
in Uncategorized
कब्जे को लेकर भगवा और लाल में होगा मुकाबला

कब्जे को लेकर भगवा और लाल में होगा मुकाबला

Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीह: झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इसमें एक बगोदर विधानसभा भी शामिल है. यह विधानसभा क्षेत्र गिरि‍डीह जिले का हिस्सा है. कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है. यहां करीब ढाई दशक तक लाल झंडा का एकछत्र राज रहा था. उसमें भाजपा ने सेंध लगाई थी. इस बार मुकाबला भगवा और लाल झंडे के बीच ही होना है. भगवा और लाल दोनों अपनी वापसी के लिए मशक्कत कर रहे हैं. इस सीट से 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस प्रत्याशी गठबंधन दलों के उम्मीदवार हैं. आजसू पार्टी ने भी यहां से प्रत्याशी उतारा है. इसके अलावा झाविमो सहित अन्य दलों के प्रत्याशी सहित निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं.

ये हैं उम्मीदवार

भाकपा माले से बिनोद कुमार सिंह, आजसू से अनूप कुमार पांडेय, भाजपा से नागेंद्र महतो, झाविमो से रजनी कौर, कांग्रेस से बासुदेव बर्मा, लोजपा से दामोदर पासवान, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से दीपक प्रसाद सिन्हा. निर्दलीय प्रत्याशियों में जगदीश महतो, जय प्रकाश प्रसाद, टेकोचंद महतो, दशरथ सिंह व ललिता कुमारी शामिल हैं.

अब तक के विधायक

यह विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित है. इस सीट से राजघराना के कुंवर बसंत नारायण सिंह 1972 में जीते थे. 1977 में जनता पार्टी के गौतम सागर राणा जीते थे. 1980 में निर्दलीय खडगधारी सिंह जीते. वर्ष 1990, 1995 और 2000 में भाकपा माले के महेंद्र सिंह ने लगातार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनायी. जनवरी 2005 में महेंद्र सिंह की हत्या कर दी गयी. इसके बाद उनके पुत्र विनोद सिंह 2005 और 2009 में चुनाव जीते. 2014 में भाजपा ने अपना झंडा गाड़ा. भाजपा के नागेंद्र महतो ने माले के विनोद सिंह को 4,339 वोट से पराजित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अगर कोर्ट में दी गवाही तो उन्नाव से भी भयंकर होगा अंजाम

Next Post

रतुल पुरी की जमानत रद्द करने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचा ईडी

Next Post
रतुल पुरी की जमानत रद्द करने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचा ईडी

रतुल पुरी की जमानत रद्द करने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचा ईडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d