BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लाल किला हिंसा मामले में डच नागरिक सहित दो गिरफ्तार

by bnnbharat.com
March 10, 2021
in Uncategorized
लाल किला हिंसा मामले में डच नागरिक सहित दो गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किला हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है. पुलिस अपराध शाखा ने लाल किला हिंसा मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम मनिंदरजीत सिंह और खेमप्रीत सिंह बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मनिंदरजीत सिंह डच नागरिक है, जो कि ब्रिटेन में रहता है, उसे क्राइम ब्रांच ने IGI एयरपोर्ट से पकड़ा है. उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस पहले से जारी था. सूत्रों  की मानें तो वो कुछ फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेश भागने के चक्कर में था, हालांकि वो अपने नापाक मंसूबों में सफल नहीं हो पाया. जबकि दूसरा व्यक्ति खेमप्रीत सिंह वो इंसान है, जिसने पुलिस के ऊपर 26 जनवरी को फरसे से वार किया था. गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड निकाली थी. इस दौरान कुछ असमाजिक तत्वों ने लाल किला पर लोगों को भड़काने का काम किया. ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़क गई थी और एक गुट लाल किले पर पहुंच गया था. इस दौरान वहां उन प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर ‘निशान साहिब’ का झंडा फहरा दिया गया था. इस हिंसा के मुख्य आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू को कुछ दिन के बाद गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. सिद्धू को गणतंत्र दिवस के दिन किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा और पुलिस से संघर्ष के शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. सिद्धू के ऊपर दंगा भड़काने, हत्या का प्रयास, आपराधिक षड़यंत्र, डकैती समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. सिद्धू को मुख्य आरोपी बताते हुए पुलिस ने आरोप में कहा था कि वह भीड़ को उकसा रहा था. वह मुख्य दंगाईयों में से एक था.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यात्री ठीक से मास्क न लगाएं तो प्लेन से उतार दोः एचसी

Next Post

खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 10 घायल

Next Post
खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 10 घायल

खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 10 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d