BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अफगानिस्तान की मस्जिद में दो धमाके, 62 की मौत, 50 घायल

by bnnbharat.com
October 19, 2019
in समाचार
अफगानिस्तान की मस्जिद में दो धमाके, 62 की मौत, 50 घायल
Share on FacebookShare on Twitter

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद के अंदर दो धमाके हुए जिसमें 62 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, धमाकों में 60 लोग घायल भी हो गए. धमाके के बाद पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है. फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी करह से अपने कब्जे में ले लिया है.

नांगरहार के राज्यपाल के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगयानी ने कहा कि ये आतंकवादी हमला पूर्वी अफगानिस्तान की एक मस्जिद में हुआ. सैकड़ो लोग शुक्रवार की नमाज के लिए मस्जिद में इकट्ठा हुए थे. धमाके की वजह से मस्जिद की छत ढह गई, जिसमे 62 लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि मस्जिद पर आत्मघाती हमला हुआ है या किसी अन्य प्रकार की बमबारी से हमला किया गया है. हमले में मारे गए लोगों और घायलो में पुरुष और बच्चे शामिल हैं. इस हमले की फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट का हमले में हाथ होने की संभावना है. दोनों ही आतंकी संगठन पूर्वी अफगानिस्तान खासकर नंगरहार प्रांत में सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि धमाके में मारे गए सभी लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में एकत्र हुए थे.

बताया जा रहा है कि मस्जिद में दो धमाके हुए. धमाकों के बाद मस्जिद में कहोराम मच गया. लोग इधर-ऊधर भागने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई घायलों की हालत गंभीर है. ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. मरने वालो की संख्या अधिक होने की आशंका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले का पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा

Next Post

डेढ़टंगवा घाटी में दिखा रफ्तार का कहर, बेकाबू टैंकर ने दो ट्रकों में मारी जबरदस्त टक्कर

Next Post
डेढ़टंगवा घाटी में दिखा रफ्तार का कहर, बेकाबू टैंकर ने दो ट्रकों में मारी जबरदस्त टक्कर

डेढ़टंगवा घाटी में दिखा रफ्तार का कहर, बेकाबू टैंकर ने दो ट्रकों में मारी जबरदस्त टक्कर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d