BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिलेंडर फटने से मां सहित दो बच्चों की मौके पर मौत

by bnnbharat.com
June 2, 2020
in Uncategorized
सिलेंडर फटने से मां सहित दो बच्चों की मौके पर मौत

सिलेंडर फटने से मां सहित दो बच्चों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारगढ़ थाना क्षेत्र के चंदाई इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया. सिलेंडर फटने से मां सहित दो बच्चों की मौत हो गई. दरअसल, मां सुबह खाना बना रही थी. इसी दौरान घर के अंदर रखे सिलेंडर में तेज धमाका होने पर पूरे घर में आग लग गई. आग की उठती लपटों में मां और बच्चे फंस गए, जिसके बाद झुलसने से तीनों की मौके पर मौत हो गई.

सिलेंडर के धमाके की आवाज सुन लोग एकत्रित हुए फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी. ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बड़ी मुश्किल से घर में लगी आग को बुझाया गया. फिलहाल पुलिस ने सभी के शव को बरामद कर लिया है. घटना सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है. सुकराम का पूरा परिवार इसी गांव में रहता था.

सुकराम सोमवार सुबह अपने काम में निकल गया. घर पर उसकी 25 साल की पत्नी लता साहू और दो बच्चे मौजूद थे. लता सुबह नाश्ता बना रही थी. तभी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और ये हादसा हो गया. ग्रामीणों के मुताबिक घर में मिट्टी तेल भी रखा हुआ था. सिलेण्डर के पास मृतिका हिटर से रोटी बना रही थी.

इसी दैरान हादसा हुआ और देखते ही देखते आग की लपटों ने सब को अपनी चपेट में ले लिया. घर में रखा सामान पूरी तरीके से जल गया है. फिलहाल, पूरे मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. साथ ही घटनास्थल पर सारंगढ़ थाना प्रभारी ने एक्सपर्ट दल के साथ पहुंचकर जांच भी किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैंने भी झेली है नस्‍लवाद की टिप्‍पणी: क्रिस गेल

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d