खरसावां: शनिवार 2 मई को सरायकेला जिला खरसावां प्रखंड में दो विक्षिप्त व्यक्ति इधर-उधर भटक रहे थे. जिसको सरायकेला प्रशासन के द्वारा रांची रिनपास में भर्ती करने के लिए लाया गया. सरायकेला प्रशासन के द्वारा डालसा सचिव अभिषेक कुमार को जानकारी देते हुये सहायता करने के लिए कहा गया. दोनों विक्षिप्त को रिनपास में भर्ती करने के लिए रिनपास के निर्देशक से बात की और रिनपास में कार्यरत पीएलबी सारदा देवी को निर्देश दिया गया विक्षिप्त के इलाज में सहायता करें. रांची के पीएलवी के सहयोग से रिनपास में भर्ती कराया गया.
ज्ञात हो की कोरोना वायरस के संक्रमन और लॉकडाउन के समय सभी ऐसे लोग के संपर्क में आने से बच रहे थे जिस कारण दोनों विक्षिप्त को खाना पीना भी नही मिल पा रहा था. ऐसे समय में डालसा के द्वारा सराहनीय काम किया जा रहा है जो निरंतर लोगो तक सहायता पंहुचा रहा है.

