गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बगोदर और पीरटांड़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग वज्रपात की घटनाओं में आसमानी बिजली ने रविवार को दो लोगों की जान ले ली, जबकि महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बगोदर थाना अंतर्गत अटका पूर्वी पंचायत स्थित गांधीटांड़ में वज्रपात से 52 वर्षीय तिलक साव की मौत हो गई. दूसरी घटना मुंडरो पंचायत के घटिया डैम के पास हुई, जहां वज्रपात से मुंडरो (बखरीडीह) निवासी गोविद महतो के 16 वर्षीय पुत्र कुंजलाल महतो की मौत हो गई, जबकि प्रमोद कुमार एवं प्रकाश कुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया गया है कि घटिया डैम के पास बारिश से बचने के लिए तीनों लड़के एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी बीच वहां वज्रपात हो गया.

