दुमका: झारखंड में दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में नवजोड़ा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से बुधवार को दो मजदूरों की मौत हो गयी. थाना प्रभारी संजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में बुधवार को नवजोड़ा गांव में किसी योजना में कुछ काम कर रहे थे.
इस बीच तेज बारिश के बीच बज्रपात की चपेट में आ जाने से नवजोड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय रामू महतों और 40 वर्षीय जयप्रकाश सिंह नामक दो मजदूर झुलस गये. परिजनों ने दोनों को गम्भीर हालत में निकट के देवघर जिले के पोलोजारी स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की आवश्यकता कार्रवाई कर रही है.

