BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत, रेलवे कर्मचारी व RPF के बीच हुआ जमकर हंगामा

by bnnbharat.com
February 4, 2021
in समाचार
ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत, रेलवे कर्मचारी व RPF के बीच हुआ जमकर हंगामा
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: ट्रेन ड्राइवर को पकड़ने के लिए मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ओडिशा के वन कर्मी और रेलवे कर्मचारी व RPF के बीच जमकर हंगामा हुआ. दरअसल, बुधवार की देर रात ओडिशा स्थित बिश्रा रेंज में एक पार्सल ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेन मनोहरपुर की ओर आ गई. इस क्षेत्र में ट्रेन की रफ्तार कम रखने का निर्देश है.

ग्रामीणों के अनुसार, ट्रेन की रफ्तार काफी ज्यादा थी. इसलिए ओडिशा के तीन वन कर्मी ट्रेन के ड्राइवर को पकड़ने के लिए मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. फिर RPF ने तीनों वन कर्मी को अपने ऑफिस में बैठा लिया और राउरकेला ACF (असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफिसर ऑफ फॉरेस्ट) को इसकी सूचना दी. ACF के आने और बातचीत के पास तीनों वन कर्मियों को जाने दिया गया.

मृत हाथियों में एक 5 साल का और दूसरा 15 साल की उम्र का था. पिछले एक माह से बिश्रा रेंज में हाथियों का मूवमेंट देखा जा रहा था. इन हाथियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने एक फोरेस्टर, दो फॉरेस्ट गार्ड और 30 स्क्वॉड स्टाफ को तैनात किया था. बीती रात करीब 1.30 बजे NMG/ CGS मिलेनियम पार्सल ट्रेन पहीपानी गेट के पास पहुंची और यही पर दोनों हाथी उसकी चपेट में आ गए. इसके बाद ड्राइवर ट्रेन को लेकर मनोहरपुर रेलवे स्टेशन की ओर आ गया.

घटना की सूचना वन कर्मियों को मिली तो वो ट्रेन के ड्राइवर को पकड़ने के लिए गुरुवार को मनोहरपुर रेलवे स्टेशन जा पहुंचे. स्टेशन आने वालों में फॉरेस्टर शंकर सुना, फॉरेस्ट गार्ड रोबिन प्रधान और एक स्क्वॉड टीम के सदस्य शामिल हैं. वन कर्मी स्टेशन पर घटना की जानकारी देते हुए ट्रेन के ड्राइवर के बारे में पूछताछ करने लगे.

इस पर मनोहर रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF, अन्य रेलवे ड्राइवर और कर्मचारियों का वन कर्मियों से विवाद हो गया. बात हाथापाई तक जा पहुंची. करीब 40 मिनट तक हंगामा मचा रहा. इसके बाद RPF तीनों वन कर्मियों को लेकर अपने ऑफिस में पहुंची और राउरकेला के ACF दिलीप साहू को इसकी जानकारी दी. ACF के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वन कर्मियों को वापस जाने दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रेन की टक्कर से दो हाथियों की मौत, दो बोगियां भी पटरी से उतरी

Next Post

छेड़खानी मामला: नर्सों के अल्टीमेटम का असर, प्रदर्शन के 2 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार

Next Post
कुणाल हत्याकांड का मुख्‍य शूटर विजय शर्मा गिरफ्तार, रांची से धराया

छेड़खानी मामला: नर्सों के अल्टीमेटम का असर, प्रदर्शन के 2 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d