BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो दिल मिल रहे हैं चुपके-चुपके, प्रदीप यादव व बंधु तिर्की की कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ी, बंधु तिर्की के झाविमो से निष्कासन की तैयारी

by bnnbharat.com
January 20, 2020
in समाचार
दो दिल मिल रहे हैं चुपके-चुपके, प्रदीप यादव व बंधु तिर्की की कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ी, बंधु तिर्की के झाविमो से निष्कासन की तैयारी

दो दिल मिल रहे हैं चुपके-चुपके, प्रदीप यादव व बंधु तिर्की की कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ी, बंधु तिर्की के झाविमो से निष्कासन की तैयारी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विकास मोर्चा प्रमुख बाबूलाल मरांडी की पार्टी रणनीति के तहत भारतीय जनता पार्टी में विलय की दिशा में बढ़ रही है, वहीं भाजपा में विलय का सार्वजनिक तौर पर विरोध कर रहे झाविमो विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की की नजदीकियां कांग्रेस से बढ़ी है.

राजनीतिक हलकों में इस बात की भी चर्चा जोरों पर है. कांग्रेस में शामिल होने के बाद बंधु तिर्की और प्रदीप यादव में से किसी एक को पार्टी के कोटे से मंत्रिमंडल में भी शामिल किया जा सकता है.

बताया जा रहा है कि झाविमो के भाजपा में विलय की संभावना का ही इंतजार किया जा रहा है, ताकि मंत्रिमंडल विस्तार के पहले ही झाविमो के दोनों विधायकों प्रदीप यादव और बंधु तिर्की की स्थिति साफ हो सके.

बंधु तिर्की काफी पहले से कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे, जबकि प्रदीप यादव पहले भाजपा में ही जाने की संभावनाओं की तलाश में जुटे, लेकिन अब प्रदीप यादव ने भी भाजपा में शामिल होने के बजाय कांग्रेस में अपनी संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है. इस बात की उम्मीद जतायी जा रही है कि प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल होने से उन्हें कांग्रेस कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.

इधर, झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने अपनी नयी कमेटी की घोषणा कर दी है, इस कमेटी में प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को शामिल नहीं किया गया है और बाबूलाल मरांडी ने सिर्फ अपनी करीबी नेताओं-कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया है, ताकि पार्टी के भाजपा में विलय में कोई परेशानी न हो.

वहीं झाविमो ने विधानसभा चुनाव में हटिया में पार्टी प्रत्याशी शोभा यादव के विरूद्ध चुनाव प्रचार करने वाले विधायक बंधु तिर्की को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. जिस आनन-फानन में यह कदम उठाया गया है, उससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि बंधु तिर्की को जल्द ही पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा.

विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव झाविमो में रहेंगे या किसी दूसरे में शामिल होंगे, इस मसले पर जल्द ही तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JEE MAIN 2020 का टॉपर विदेश में नहीं, भारत में प्राप्त करना चाहता है उच्च शिक्षा

Next Post

आपके बालों का झड़ना रोक सकता है प्याज का तेल, जानें कैसे

Next Post
आपके बालों का झड़ना रोक सकता है प्याज का तेल, जानें कैसे

आपके बालों का झड़ना रोक सकता है प्याज का तेल, जानें कैसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d