BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलवामा मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकी ढेर

by bnnbharat.com
November 26, 2019
in Uncategorized
पुलवामा मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकी ढेर

पुलवामा मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकी ढेर

Share on FacebookShare on Twitter
जम्मू: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को देर शाम से शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया. कल रात सेना ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई थी. वहीं अंधेरा होने की वजह से ऑपरेशन रोक दिया गया था. लेकिन घेरा सख्त रखा गया और सुबह दोबारा ऑपरेशन शुरू किया गया.

पुलवामा जिले के पछाड़ द्रबगाम इलाके से सोमवार की देर शाम सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी गुजर रही थी. इस दौरान वहां मौजूद आतंकियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई.

मारे गए आतंकियों में से हिजबुल का इरफान अहमद नायरा रियाज नायकू का करीबी था. वह साल 2016 से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त था. वहीं मारा गया एक अन्य आतंकी इरफान राथर 2017 से सक्रिय था.

वहीं अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार के बागी-मेहताब इलाके के बशीर अहमद कुरैशी को रविवार को गिरफ्तार किया गया. उसे छानपोरा इलाके से पकड़ा गया.

पुलिस ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह श्रीनगर में विशेषकर सौरा इलाके के आंचर में देशविरोधी हिंसक प्रदर्शन में शामिल था. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उसका अलगाववादियों से नाता था.

पुलिस और सुरक्षा बलों पर पथराव करने और देशविरोधी प्रदर्शन करने के लिए युवकों को उकसाने में उसकी अहम भूमिका थी. उसने गैरकानूनी बैठकें और हिंसक प्रदर्शन आयोजित करने में भी भूमिका निभाई. इस मामले में जांच जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

AJSU ने पश्चिम विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए बनाई संचालन समिति।

Next Post

BIG BREAKING: फडणवीस सरकार को SC से बड़ा झटका, 30 घंटे में साबित करना होगा बहुमत

Next Post
BIG BREAKING: फडणवीस सरकार को SC से बड़ा झटका, 30 घंटे में साबित करना होगा बहुमत

BIG BREAKING: फडणवीस सरकार को SC से बड़ा झटका, 30 घंटे में साबित करना होगा बहुमत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d