BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छात्रा समेत दो की डेंगू से मौत, सीडीओ ने अफसरों को लगाई फटकार

by bnnbharat.com
November 11, 2019
in समाचार
छात्रा समेत दो की डेंगू से मौत, सीडीओ ने अफसरों को लगाई फटकार
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ में डेंगू पूरी तरह से पांव पसार चुका है. स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के बावजूद भी यह नियंत्रण में नहीं आ रहा. लखनऊ के बीकेटी में एक छात्रा समेत दो लोगों की डेंगू से मौत हो गई है. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में मौत के मामले को लेकर सीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य अफसरों को फटकार भी लगाई. व्यापक सफाई के निर्देश दिए. एक साथ दो मौत की सूचना पर सीएमओ ने डेथ ऑडिट के बाद डेंगू की पुष्टि की बात कही है. साथ ही कहा है मामले में सूचना न देने पर निजी अस्पताल को भी नोटिस जारी किया जाएगा.

बीकेटी के कठवारा गांव निवासी इंटर की छात्रा शिल्पी (18) की घर पर मौत हुई. परिवारीजनों के मुताबिक तेज बुखार होने पर उसकी जांच में डेंगू की पुष्टि हुई. वहीं, बीकेटी कस्बा निवासी व दुकानदार आनंद सिंह (35) की भी डेंगू से ही मौत हुई। वह निजी अस्पताल में भर्ती थे. परिवारीजनों ने बताया आनंद को पांच दिन पहले डेंगू की पुष्टि हुई थी.

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव भी डेंगू की चपेट में

प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार भी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं. प्रमुख सचिव को बुखार की शिकायत हुई. जांच में डेंगू की पुष्टि हुई. अब प्रमुख सचिव घर पर ही हैं. पहले से स्वस्थ हैं. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

बता दें कि, बीकेटी में दो मौत के बाद सीडीओ मनीष बंसल ने बीडीओ समेत जिम्मेदार लोगों को फटकार लगाई. इसके साथ ही उन्होंने सफाई, छिड़काव के भी निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाकर खून की जांच, दवा वितरण आदि के लिए कहा है.

सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी का कहना है बीकेटी में आनंद सिंह की मौत निजी चिकित्सालय में हुई. उनकी सभी रिपोर्ट अस्पताल से मांगी गई है. शिल्पी साहू की मौत घर पर हुई। दोनों मृतकों की समस्त रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद डेथ ऑडिट के बाद मुत्यु के कारणों की पुष्टि की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र : भाजपा का इनकार, अब शिवसेना-एनसीपी को कांग्रेस की ‘OK’ का इंतजार

Next Post

बैद्यनाथ राम ने झामुमो की सदस्यता ली, लातेहार से उम्मीदवार घोषित

Next Post
बैद्यनाथ राम ने झामुमो की सदस्यता ली, लातेहार से उम्मीदवार घोषित

बैद्यनाथ राम ने झामुमो की सदस्यता ली, लातेहार से उम्मीदवार घोषित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d