BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टेनरी टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in Uncategorized
टेनरी टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

शशि भूषण दूबे कंचनीय,

लखनऊ (कानपुर): चकेरी थाना क्षेत्र के संजय नगर जाजमऊ की टेनरी में टैंक की सफाई करने उतरे दो जहरीली गैस से मौत हो गई. घटना की जानकारी के बाद साथियों ने परिजनों को सूचना दी.

पुलिस को प्रथम दृष्टया जांच में टेनरी मालिक की लापरवाही सामने आ रही है. लॉकडाउन के बाद भी टेनरी में मजदूरों से सफाई कराई जा रही थी.

जाजमऊ स्थिति सुप्रीम टेनरी में रविवार को अहिरवा के देवीगंज निवासी 30 वर्षीय नितिन और 50 वर्षीय संजय दो अन्य साथियों के साथ टेनरी के सेफ्टी टैंक की सफाई करने गए थे.

परिजनों के अनुसार वह दोनों सफाई के लिए टैंक में उतरे थे. उनके साथ दो अन्य साथी भी टैंक के बाहर खड़े थे. टैंक में नीचे उतरने पर जहरीली गैस का रिसाव हो गया. जिसकी चपेट में आने से दोनों बेसुध हो गए. इससे बाहर खड़े उनके साथी शोर मचाने लगे.

अफरातफरी के बीच किसी तरह साथियों ने दोनों को टैंक से बाहर निकाला. आनन-फानन में साथी कर्मचारी दोनों को पास के निजी अस्पताल ले गए.

जहां से उन्हें एलएलआर अस्पताल हैलट रेफर कर दिया. वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. हैलट अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

बिना सेफ्टी मास्क टैंक में उतारा

कानपुर. जाजमऊ स्थिति सुप्रीम टेनरी में आज मालिको की लापरवाही से दो लोगों की जान चली गयी. जहरीली गैस वाले टैंक की सफाई में उतारने के पहले मजदूरों को सेफ्टी मास्क पहनाना चाहिए था, लेकिन टेनरी मालिको ने मजदूरों को लालच में ऐसे ही उतार दिया.

उनके दो साथी भी टैंक में उतरने जा रहे थे लेकिन तब तक पहले उतरने वालो के चिल्लाने पर उनकी जान ऊपर वाले ने बचा ली. मृतको के घरवाले टेनरी मालिको के खिलाफ नाराजगी जता रहे है. मुआवजे मिलने पर मुकदमा नही लिखे जाने जा भी जोड़तोड़ शुरू हो गया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमियां करे दूर,अगली बार होगी कार्रवाई: डीएम

Next Post

गलत इंजेक्शन लगने से गर्भवती महिला की मौत

Next Post
आतंकियों ने की ट्रक ड्राइवर की हत्या, 1 आतंकी का मिला शव

गलत इंजेक्शन लगने से गर्भवती महिला की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d